अल्मोड़ा में स्कूल के पास से मिला भारी मात्रा में विस्फोटक

Untitled 22 copy 12

अल्मोड़ा। हरियाणा के फरीदाबाद के बाद अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर से शुक्रवार को भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 161 बेलनाकार पैकेट मिले हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जिलों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीमें मौके पर पहुंचीं।

करीब 60 किलो जिलेटिन रॉड

सल्ट में विस्फोटक मिलने के मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोटक सामग्री में माइनिंग में इस्तेमाल होने वाली जिलेटिन स्टिक हैं। सूत्रों के मुताबिक कुमाऊं के बम स्क्वायड ने जांच की। सूत्रों ने बताया कि करीब 60 किलो की जिलेटिन रॉड्स मिली हैं। जिलेटिन रॉड्स का इस्तेमाल विस्फोट करने में होता है। बताया जा रहा है कि ये जिलेटिन रॉड्स डिस्पोज करने के इरादे से फेंके गए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये जिलेटिन रॉड्स किसी कंस्ट्रक्शन साइट से आए होंगे। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी हुई है। आसपास कंस्ट्रक्शन साइट्स को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़े

जिसने कभी न झुकना सीखा…उसका नाम मुलायम 

डॉग मौली और रैम्बो की मदद से विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी में पहले स्थान से कुछ पैकेट और लगभग 15-20 फीट आगे दूसरे स्थान से और पैकेट बरामद हुए। कुल 161 विस्फोटक पैकेट बरामद हुए। सभी पैकेट सुरक्षित तरीके से कवर कर सील किए गए। बम निरोधक दस्ते ने सभी संदिग्ध पैकेटों को एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर रखा और सील पैक किया। टीम ने स्पष्ट किया कि ये जैलेटिन रॉड एक प्रकार की विस्फोटक सामग्री है, जिसे सुरक्षा कारणों से नियंत्रित तरीके से नष्ट किया जाना आवश्यक है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और साक्ष्य संकलन किया गया है।

Spread the love

Delhi-NCR Rainfall Record
Delhi Weather

अगस्त की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा; जलभराव से थमी रफ्तार

Delhi-NCR Rainfall Record : दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर राजधानी की मानसून व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार हुई बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्सों में सड़कें पानी से भर गईं। पीक आवर्स के दौरान जलभराव और धीमी रफ्तार के कारण प्रमुख मार्गों […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More