DM साहिब….हाजिर हों!

  • बिजनौर DM  के खिलाफ हाईकार्टे की बेंच का आदेश

लखनऊ। बिजनौर की डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट जसजीत कौर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानती वारंट जारी कर दिया है पर दिलचस्प पहलू तो ये है कि अवमानना मामले में नोटिस मिलने के बावजूद उन्होंने चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के ऑफिस में ना तो संपर्क ही किया और ना अपना जवाब ही दाखिल किया है। इससे नाराज हाईकोर्टे ने बिजनौर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को वारंट तामील करने और अगली सुनवाई में कौर की मौजूदगी सुनिश्चित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 5 जनवरी को होनी है।

जिसने कभी न झुकना सीखा…उसका नाम मुलायम 

जस्टिस मनीष कुमार की एकल पीठ ने यह आदेश विक्रम सिंह की ओर से दायर की गई अवमानना याचिका पर दिया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को हाईकोर्ट ने बिजनौर डिस्ट्रिक्ट-लेवल कास्ट स्क्रूटनी कमेटी को 3 महीने के अंदर जाति तय करने का फैसला करने का आदेश दिया था।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि ऑर्डर की एक कॉपी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को दी गई थी और डीएम कमेटी के चेयरमैन भी हैं। इसके बावजूद, 3 महीने बाद भी उनकी अर्जी पर कोई फैसला नहीं हुआ है। याचिकाकर्ता ने मांग की कि जिलाधिकारी को कोर्ट के इस आदेश की अवमानना के लिए सजा दी जाएष गुरुवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल ने कोर्ट को बताया कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने अपना जवाब फाइल करने के लिए चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के ऑफिस से संपर्क नहीं किया, जिसके कारण उनकी ओर से जवाब फाइल नहीं किया जा सका।

इसके बाद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। आपको बताते चलें कि बिजनौर के धामपुर इलाके के कालासागर गांव के रहने वाले विक्रम सिंह से जाति का प्रमाण पत्र बनवाया था। इस मामले में तमाम संगठनों ने विरोध जताया था और नियमों के मुताबिक शिकायत के बाद शिकायत के बाद स्कूटनी कमेटी ने इस प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया था।

Uttar Pradesh

समृद्ध पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं जिले की महिला ग्राम प्रधान अनामिका सिंह

बसंतपुर ग्राम प्रधान  अनामिका सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों हेतु मिला सम्मान सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” में देश भर से 135 महिला प्रधानों में अनामिका सिंह की रही भागीदारी। ग्रामीण विकास में महिला नेतृत्व की प्रभावी भूमिका पर पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार से मिली सराहना महराजगंज। घुघली ब्लाक के बसंतपुर ग्राम सभा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा में फायरिंग, अलीगढ़ में भारी तनाव, तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश गुरुवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गई। शहर के सराय हकीम क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

अवैध खनन पर खबर लिखना पड़ा भारी: फतेहपुर में पत्रकार राजेंद्र सोनी पर हमला

उत्तर प्रदेश के Fatehpur जिले में अवैध खनन से जुड़ी खबर लिखने के बाद एक पत्रकार पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया से जुड़े लोगों ने पत्रकार Rajendra Kumar Soni को बीच बाजार घेरकर मारपीट की। इस घटना के बाद जिले में पत्रकारों के बीच भारी आक्रोश है और […]

Read More