- धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की मनाई गई जयंती
- सीडी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने श्रद्धांजलि अर्पित
- छात्र-छात्राओं को स्कूल की निदेशक कुसुम यादव ने इनाम देकर हौसला अफजाई किया
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड पर देवराजी विहार स्थित सीडी पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह की जयंती के मौके पर स्कूल के प्रबंधक अशोक यादव देव ने मुलायम यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही के दिन उनका जन्मदिन भी है इस मौके पर सामूहिक रूप से केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। स्कूल प्रबंधक अशोक यादव देव ने मुलायम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अशोक यादव देव ने कहा कि भारत की पहचान है गांधी लोहिया मुलायम से, गरीबों की पहचान है गांधी लोहिया मुलायम से यह पंक्तियां जैसे ही उन्होंने पेश किया तो मानो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने यादव के राजनीतिक जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर सिंह यादव ने प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। अशोक यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों की आवाज बने और समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी।
सीडी पब्लिक इंटर कॉलेज की निदेशक कुसुम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुलायम सिंह यादव सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कुसुम यादव ने यह भी कहा कि नेताजी की विचारधारा और कार्यशैली आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, और समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर जनता की सेवा करती रहेगी। इस मौके स्कूल में जयंती और और धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह का जन्मदिन भी बड़े ही उत्साह के मनाया गया। स्कूल प्रबंधक अशोक यादव ने यादव के बारे में स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों को बताया कि मुलायम सिंह का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया, इसलिए अब उनका जन्मदिन जयंती के रूप मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अशोक यादव देव, स्कूल की निदेशक कुसुम यादव के अलावा छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।
