मड़ियांव: बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन हाईटेक चोर गिरफ्तार

Untitled 31 copy 4
  • भारी मात्रा में चोरी के गहने व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर मड़ियांव पुलिस ने शुक्रवार को तीन चोरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद हुई है। DCP उत्तरी के मुताबिक कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि चोरों का एक ऐसा गिरोह है जो चार पहिया वाहन से दिन में रैकी कर बंद मकानों में चोरी कर भाग निकलता। उन्होंने कहा कि इनकी गर्दन दबोचने के लिए इंस्पेक्टर मड़ियांव के नेतृत्व में एक टीम लगाई गई थी।

इंस्पेक्टर मड़ियांव रोज की तरह शुक्रवार को रिंग रोड स्थित भिटौली तिराहे के पास दल-बल के साथ चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक चार पहिया वाहन में सवार होकर कुछ संदिग्ध लोग आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और नाकेबंदी कर उक्त कार रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर मौके से तीन लोगों को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए तीनों ने अपना नाम मदेयगंज व हाल पता बीकेटी निवासी जीशान गाजी उर्फ छोटू, खुर्रम नगर इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद अरशद व सीतापुर निवासी रियाज़ बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो चार पहिया वाहन से पहले घूम-घूमकर रैकी करते थे फिर मौका मिलते ही रात में बंद मकानों में धावा बोलकर घरों में रखे गहने और नकदी बटोर भाग निकलते हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कोई शीशे की दुकान पर काम करता है तो कोई दर्जी का काम करता है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद हुई है।

Spread the love

Crime News

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

आजमगढ़ बंधक कांड: चार हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, 3 बच्चे सुरक्षित Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई घंटे तक चले बंधक संकट का अंत पुलिस की कार्रवाई के साथ हुआ। पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। करीब आठ घंटे […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More