कानपुर: मुठभेड़ में दो चेन लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, दूसरा भी दबोचा

  • पकड़े गए बदमाशों के पास से दो अवैध असलहा व कारतूस बरामद
  • DCP दक्षिणी ने पुलिस को शाबाशी के साथ 10 रूपए इनाम देने की घोषणा 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले की नौबस्ता पुलिस और बदमाशों के बीच गुरूवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा। पुलिस का और बदमाशों का आमना-सामना उस समय हुआ जब पुलिस की चार टीमें नौबस्ता क्षेत्र के परसौली इलाके में बाइक सवार दो संदिग्धों को देखा। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। साथी को जख्मी हुआ देख दूसरा बदमाश भागने लगा, लेकिन पुलिस घेरेबंदी कर उसे भी पकड़ लिया।

DCP दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक दोनों बदमाशों की पहचान फतेहपुर जिले के कल्याणपुर निवासी आशीष व करन के रूप में हुई है। DCP दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते 13 नवंबर 2025 को नौबस्ता क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला महिला से चेन छिनकर भाग निकले थे। उन्होंने बताया कि इस मामले पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज लुटेरों की तलाश में इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। DCP दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशों का पालन करते हुए इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह क्षेत्र में गुरुवार देर रात चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया कि तभी पकड़ा गया बदमाश आशीष ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू दी थी। जबकि दूसरे बदमाश करन को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। DCP दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और दोनों ने महिला से चेन छीनने की बात स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से दो अवैध असलहा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस गुड वर्क पर खुश होकर DCP दक्षिणी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More