नौतनवां में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भव्य पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को नौतनवां नगर के छपवा तिराहे से एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

पदयात्रा में राज्यसभा सांसद संगीता यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा, जीतेंद्र जायसवाल, प्रदीप सिंह, संतोष जायसवाल, राजाराम जायसवाल, उमेश जायसवाल, विजय श्रीवास्तव,बच्चू लाल चौरसिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, धर्मेद्र जायसवाल, नन्हे जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

पदयात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। उत्साह और देशभक्ति से भरा माहौल पूरे नगर में दिखाई दिया। कार्यक्रम में नौतनवां सरस्वती शिशु मंदिर के एनसीसी कैडेटों ने भी हिस्सा लिया और अनुशासन तथा देशभक्ति का परिचय दिया।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

इस अवसर पर सांसद संगीता यादव ने कहा कि सरदार पटेल के कारण ही आज भारत अखंड रूप में हमारे सामने खड़ा है। उनके आदर्श और विचार आज भी देश को दिशा दे रहे हैं। वहीं विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है। उनकी 150 वीं जयंती पर निकाली गई यह पदयात्रा समाज को एकजुट करने का संदेश देती है। पदयात्रा शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

Purvanchal

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने […]

Read More
Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब यहां विकराल रूप ले चुकी है। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर खाली सिलेंडर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया […]

Read More