सूबे में सुरक्षित नहीं चौथा स्तंभ: राघवेन्द्र व लक्ष्मी नारायण सिंह हत्याकांड के बाद अब लखनऊ में पत्रकार पर जानलेवा हमला

  • एक निजी न्यूज चैनल के फोटो ग्राफर सुशील अवस्थी के साथ हुई घटना का मामला
  • घर से बुलाकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, मानक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
  • पत्रकार पर हुए हमले की खबर मिलते ही पत्रकारों में दोष व्याप्त

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में अब चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं हैं। सीतापुर निवासी पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई हत्याकांड, प्रयागराज निवासी पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह हत्याकांड व बीते दिनों राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में क्षेत्र में पत्रकार मुकेश द्विवेदी पर हुए जानलेवा हमले का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि लखनऊ के मानक नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर से बुलाकर बेखौफ बदमाशों ने एक निजी न्यूज चैनल के फोटो ग्राफर सुशील अवस्थी के ऊपर जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायल पत्रकार को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

जानकारी के मुताबिक मानक नगर क्षेत्र में रहने वाले पत्रकार सुशील अवस्थी एक निजी न्यूज चैनल में बतौर फोटो ग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह घर पर थे तभी किसी ने फोन कर कुछ बात करने के लिए बुलाया।
आरोप है कि जिन लोगों ने पत्रकार अवस्थी को बुलाया और घसीटते हुए अपनी कार में बैठा लिया। कार में बैठ पांच हमलावरों ने पत्रकार सुशील अवस्थी पर कहर बनकर टूट पड़े और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस मामले में पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे के फुटेज खंगाला जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही हमलावर पकड़ लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर जेल अधीक्षक पर कार्रवाई करने से घबरा रहा शासन!

homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ को मिला करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर, राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज विकास का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath कार्यक्रम में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

हापुड़ में छापेमारी के दौरान घर से 32 गैस सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश के Hapur जिले में प्रशासन की छापेमारी के दौरान एक घर से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कुल 32 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जिला […]

Read More
Analysis homeslider National

इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जीवन गरिमा और कानून के बीच गहरी बहस

भारत में जीवन के अधिकार को संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह बहस भी तेज हुई है कि क्या किसी व्यक्ति को गरिमा के साथ मरने का अधिकार भी होना चाहिए। गाजियाबाद के 31 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने […]

Read More