Headline

बुलंदशहर जेल अधीक्षक पर कार्रवाई करने से घबरा रहा शासन!

Untitled 13 copy 10
  • जेल मंत्री और प्रमुख सचिव का संरक्षण होने से बेखौफ हुई अधीक्षक
  • अवैध वसूली और अनियमिताओं की तमाम शिकायतों के बाद भी शासन की चुप्पी
  • हिस्सेदारी हड़पे जाने से अधिकारियों, कर्मियों में आक्रोश

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। अवैध वसूली और अनियमिताओं को सुर्खियों में रहने वाली बुलंदशहर जेल की महिला जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह मामला विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि विभागीय मंत्री का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से प्रमुख सचिव कारागार जेल अधीक्षक पर कार्रवाई करने से कतरा रहे है। कार्रवाई नहीं होने से बेखौफ हुई अधीक्षक ने जेल में बंदियों के साथ ही साथ अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है। आलम यह हो गया है कि हेड वार्डर और वार्डर को अवकाश स्वीकृत कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं अधीक्षक मातहत अधिकारियों के पूल (हिस्सेदारी) की धनराशि तक को हजम कर जा रही है। इससे कर्मियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। मजे की बात यह है कि प्रदेश के कारागार मंत्री, जिला प्रशासन एवं परिक्षेत्र के डीआईजी जेल को जेल निरीक्षण के दौरान यह भ्रष्टाचार दिखाई ही नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ें

वाह रे फ्रॉडगिरी: भाई की जगह खुद को बताया नॉमिनी, फर्जी आधार बनाकर उड़ा ले गया करोड़ों की बीमा रकम

विभागीय जानकारों के मुताबिक विभागीय मंत्री और शासन में सेटिंग गेटिंग कर मैनपुरी जेल अधीक्षक ने अपना तबादला बुलंदशहर जेल पर कराया है। सूत्रों का कहना है इस जेल अधीक्षक का कार्यकाल पूरा होने की वजह से विभाग के कई दिग्गज जेल अधीक्षकों की निगाहे बुलंदशहर जेल पर गड़ी हुई थी। इस दिग्गजों को धनबल और ऊंची पहुंच से मात देकर बुलंदशहर जेल पहुंची नई जेल अधीक्षक ने जेल में बंदियों को दिये जाने वाले राशन में बेतहाशा कटौती शुरू कर दी है। कटौती के राशन की खपत जेल में चल हूं रही कैंटीन में बनने वाली खाद्य सामग्री छोला चावल, छोला भटूरा, ब्रेड पकौड़ा, समोसा, पूड़ी सब्जी, अंडा करी इत्यादि में की जा रही है। कैंटीन में अधिकारी और सुरक्षाकर्मी अनाप शनाप दामों पर खाद्य वस्तुएं बेंचकर अपनी जेब भरने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर जेल में महिला जेल अधीक्षक का आतंक!

सूत्रों का कहना है कि बुलंदशहर जेल में प्रभार संभालते ही नई महिला जेल अधीक्षक ने हाता, मशक्कत, कैंटीन, गिनती कटवाने और मुलाकात के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर हर मद में वसूली को बढ़ा दिया। पूर्व में गिनती कटवाने के लिया 4 से 5 हजार रुपए लिए जाते थे उसको बढ़ाकर 10 से 15 और 20 से 25 हजार तक कर दिया गया है। यही नहीं अवैध वसूली के बंदियों के लिए बनाए गए हेयर सैलून को मसाज पार्लर में तब्दील कर दिया गया है। बंदियों की मसाज करवाकर जमकर वसूली की जा रही है। मोटी रकम देकर मैनपुरी से बुलंदशहर जेल पहुंची महिला अधीक्षक मातहत अधिकारियों की हिस्सेदारी तक को हजम कर ले रही है। इससे मातहतों में खासा आक्रोश व्याप्त है। जेल में अवैध वसूली और अनियमिताओं की तमाम शिकायतों के बाद भी अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें

पति कर रहा था अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस… पत्नी ने दी जान

अवकाश के लिए घंटों इंतजार करने को विवश सुरक्षाकर्मी

बुलंदशहर जेल की नवनियुक्त अधीक्षक ने तबादले के लिए दी गई मोटी रकम वापसी के लिए समस्त प्रभार अपने पास रख रखे हैं। जेलों में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी और अवकाश देने के जिम्मेदारी जेलर की होती है। वर्तमान समय में यह जिम्मेदारी जेल अधीक्षक ने खुद संभाल रखी है। आलम यह है कि जेल सुरक्षाकर्मियों को अवकाश लेने के अधीक्षक से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं जेल अधीक्षक हेड वार्डर और वार्डर की ड्यूटी तक खुद लगा रही हैं। वसूली कर देने वाले हेड वार्डर और वार्डर को कमाऊ जगहों पर लगा रखा गया है। परिक्षेत्र के DIG और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान जेल का यह भ्रष्टाचार दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। इस संबंध में जब प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। परिक्षेत्र के डीआईजी सुभाष शाक्य ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

 

Spread the love

U P Gram Secretariat 
homeslider Uttar Pradesh

ग्राम सचिवालय में एक जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

CM योगी की मंशा के अनुरूप उपस्थिति का तैयार होगा रोस्टर, आय- जाति- निवास प्रमाणपत्र व खतौनी आदि के लिए होगा त्वरित निस्तारण राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश, बुधवार से लेखपालों की नियमित उपस्थिति होगी सुनिश्चित मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर ग्राम सचिवालय बनेंगे ‘वन स्टॉप सर्विस सेंटर’, ग्रामीणों को मिलेगी […]

Spread the love
Read More
MNRE
homeslider Uttar Pradesh

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाएगा नुक्कड़ नाटक ‘बधाई हो बधाई’, 200 जिलों में होगा मंचन

MNRE  स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को नवीकरणीय ऊर्जा के लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से देशभर में ‘बधाई हो बधाई’ नामक एक विशेष नुक्कड़ नाटक अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा […]

Spread the love
Read More
Aliganj Fire Incident 
homeslider Uttar Pradesh

मैं श्मशान की ठंडी राख, कुछ बोल रही हूं

   अरविंद कांत त्रिपाठी Aliganj Fire Incident  :  मैं श्मशान से 15 किशोरों के चिता की ठंडी हुई “राख” बोल रही हूं – अभी तो वह नवनिहाल राष्ट्र की संरचना में सहयोग करने का ताना बाना बुन रहे थे लेकिन भ्रष्ट तंत्र और उसके सहायक उपकरणों (निजी संस्थानों) के घर्षण से लगी आग ने उन्हें […]

Spread the love
Read More