भारत ने यूएन ढांचे को पुनः डिजाइन कर उद्देश्य-अनुकूल बनाने की वकालत

Untitled 11 copy 17

शाश्वत तिवारी

 न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के ढांचे को पुनः डिजाइन करके इसे उद्देश्य-अनुकूल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। भारत ने कहा है कि लगभग दो दशकों में इस मंच पर हमने जो कुछ भी देखा है, वह कोई कार्रवाई नहीं, बल्कि एक बेकार का विलंब, प्रक्रियात्मक कलाबाजी और एक बीते युग की प्रतिनिधि 80 साल पुरानी संरचना को बदलने के प्रति एक शांत, सुनियोजित प्रतिरोध है। यह स्थिति न तो समतापूर्ण और न ही विश्वसनीय। इसलिए इस ढांचे में बदलाव की जरूरत है।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने 18 नवंबर को यहां आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण अधिवेशन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह टिप्पणी की। पटेल ने ‘सुरक्षा परिषद की सदस्यता में समान प्रतिनिधित्व और वृद्धि’ पर अपना वक्तव्य देते हुए यूएन में सुधार पर अंतर-सरकारी वार्ता (IGN) का हवाला दिया।
उन्होंने कहा आईजीएन की शुरुआत के बाद से 17 वर्षों में एक बेतुके रंगमंच में तब्दील हो गया है। सदस्य देश बयानों और चर्चाओं के कभी ना खत्म होने वाले ऐसे चक्र में फंसे हैं, जिनका कोई नतीजा नहीं निकलता। पटेल ने कहा कि भारत पारदर्शी लक्ष्यों और समय-सीमाओं के साथ पाठ-आधारित वार्ताओं को शीघ्र शुरू करने के अपने आह्वान को दोहराता है। केवल यही आईजीएन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि आईजीएन के नवनियुक्त सह-अध्यक्ष मौजूदा सत्र के दौरान चर्चाओं को ठोस परिणामों तक ले जा पाएंगे।

ये भी पढ़े

भारतीय मिशनों के सहयोग से साइबर फ्रॉड में फंसे 269 नागरिकों की घर वापसी

भारतीय राजदूत ने अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के विरुद्ध हुए ऐतिहासिक अन्याय को याद दिलाते हुए उसके लिए भी स्थायी सदस्यता की वकालत की। उन्होंने कहा एजेंडे पर प्रगति सदस्य देशों की इस प्रयास में दूरदर्शी और रचनात्मक तरीके से सार्थक योगदान देने की प्रतिबद्धता पर निर्भर है। भारत सभी सदस्य देशों से इस संबंध में एकजुट होने का आग्रह करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रभावी कामकाज के व्यापक हित के लिए संकीर्ण विचारों और संकीर्ण दृष्टिकोणों को अलग रखना आवश्यक है। बता दें कि भारत समेत कई अन्य देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। वैश्विक मंचों पर कई बार इस मुद्दे को उठाया गया है। हालिया अपडेट में भारत ने UNSC में सुधार के लिए लगभग दो दशक से चल रही निरर्थक वार्ता को “हास्यास्पद नाटक” बताते हुए एक रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए कहा है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
International

G7 समिट में भारत की मजबूत मौजूदगी, एवियन पहुंचे पीएम मोदी

  G7 Summit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे, जहां वे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह दौरा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर हो रहा है। भारत इस बार भी G7 समिट में एक साझेदार देश (Partner Country) के रूप […]

Spread the love
Read More