ठाकुरगंज: बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी, पुलिस गश्त की खुली पोल

UP Police NayaLook

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों का आतंक बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार के राजस्थान जाने के बाद आतंक का पर्याय बने चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कीमती सामान और नकदी बटोर ले गए। मकान मालिक की सूचना पर वापस लौटने परिवार को घटना का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं मिल सका। सआदतगंज क्षेत्र स्थित लक्कड़मंडी निवासी शोएब ठाकुरगंज के मेहता बिहार में किराए पर रहते हैं। शोएब 15 नवंबर 2025 को परिवार के साथ राजस्थान गए थे।

बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को मकान मालिक मोहम्मद बेग ने फोन कर शोएब को बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। यह सुनते ही शोएब दूसरे दिन 17 नवंबर को वापस लौटे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है घर में सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस को दी गई तहरीर में शोएब ने बताया कि आलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी गायब है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चोरी की धारा में मुकदमा तो दर्ज लिया, लेकिन पुलिस चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा सकी।

,पुलिस गश्त की खुली पोल

बताते चलें कि ठाकुरगंज पुलिस भले ही क्षेत्र गश्त करने का दावा ठोक रही हो, लेकिन कड़वा सच यह है कि इस घटना ने पुलिस गश्त की धज्जियां उड़ा दी है। इससे यही लग रहा है कि पुलिस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए निकलती है और सड़क पर हूटर बजाते हुए नदारद हो जाती है। यही वजह है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More