वाहनों को आग लगाने वाले शातिर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrested

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। पुलिस ने नशे की हालत मे वाहनों को आग के हवाले करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है। शिकायतकर्ता सुनील सिंह नवल, निवासी टिहरी बायपास रोड, मसूरी द्वारा कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 16 नवंबर की रात्रि में उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या MH PS 4185 को मसूरी–धनोल्टी बायपास रोड पर अपने घर के पास खड़ा किया था। रात्रि करीब 03:30 बजे जब शिकायतकर्ता बाहर आए तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई है। जिससे उनकी बुलेट मोटरसाइकिल जल गई तथा आसपास खड़ी अन्य मोटरसाइकिलें भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें

मसूरी में बीच रोड लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगी लड़की

अज्ञात आरोपी द्वारा आसपास खड़ी कुछ अन्य स्कूटी एवं मोटरसाइकिलों के हेडलाइट आदि को भी नुकसान पहुंचाया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी पर मु०अ०सं०- 48/25, धारा 324(5) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक स्थानीय युवक रात्रि लगभग 02:30 बजे घटनास्थल के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया, जो लगभग दो घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

जिस पर संदिग्ध युवक के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभिषेक राज पुत्र जगमोहन राज निवासी टिहरी बायपास रोड, मसूरी, जनपद देहरादून को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि रात्रि में अत्यधिक शराब के नशे में उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ में उसके पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

Spread the love

Ketan Murder Case
Crime News homeslider Maharastra

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Ketan Murder Case महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की हिरासत में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप […]

Spread the love
Read More
Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More
Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More