यूपी सरकार का बड़ा फैसला, हार्ट अटैक से बचाने वाला टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में लगेगा

Untitled 19 copy 11
  • चालीस हजार रुपए कीमत का है ये इंजेक्शन
  • थक्का बनने से रोकता है और बेहद कारगर होता है

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हार्ट अटैक की आपात स्थिति में लगने वाले टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन मुफ्त में उपलब्ध रहेंगे। बाजार में इनकी कीमत 40 हजार रुपये के आसपास है, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

हार्ट अटैक से बचाने वाला यह इंजेक्शन केवल कुछ गिने-चुने अस्पतालों में ही उपलब्ध रहता था, सरकार ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसकी व्यवस्था बहुत जल्द सुनिश्चित कराएं। बता दें कि हार्ट अटैक के शुरुआती समय में टेनेक्टेप्लाज या स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन मरीज की जान बचाने में बेहद उपयोगी होता है। यह खून को थक्का नहीं बनने देता जिससे मरीज की जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। सरकार ने कहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की जरूरत के अनुसार उसे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

आजम खां के साथ किस्मत का खेल, एक नए मामले में फिर हुई जेल

पहले चरण में यह व्यवस्था लखनऊ मेडिकल कालेज, लोहिया संस्थान, SGPGI, BHU वाराणसी, सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान, अलीगढ़ मेडिकल कालेज और एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज की इमरजेंसी में लागू की गई थी। अब इस योजना को प्रदेश भर के जिला अस्पतालों और सक्षम सीएचसी तक विस्तारित किया जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि सभी सीएमओ को टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर जेल में महिला जेल अधीक्षक का आतंक!

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More