- अब खुद को ATS बता लोगों को ढाल बना रहे जालसाज
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। कानपुर जिले की रहने वाली एक महिला के मोबाइल फोन पर 10 व 11 की रात कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ATS का अफसर बताते हुए कहा कि आप का मोबाइल नंबर आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और कभी भी आप से पूछताछ कर सकती है। यह कहते हुए साइबर जालसाज ने डिजिटल अरेस्ट कर कहा कि आप की कॉल साइबर सेल में ट्रांसफर की जा रही है।
ये भी पढ़ें
जालसाज ने डरा-धमकाकर महिला से RTGS के जरिए अपने खाते में छह लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। कानपुर निवासी महिला गौड़ को बाद में एहसास हुआ कि वह लूट चुकी हैं। DCP क्राइम अंजली विश्वकर्मा के मुताबिक पिछले सोमवार को दिल्ली में हुए धमाके के बाद से साइबर जालसाज खुद को ATS का अफसर बताते हुए लोगों से ठगी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। DCP क्राइम अंजली विश्वकर्मा के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें
दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!
