केदारनाथ मंदिर के प्रसाद के लड्डू बनाने की मशीन बना रहा IIT कानपुर

नया लुक ब्यूरो

कानपुर/देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हाथों से चौलाई और गुड़ के लड्डू बनाने वाले जल्द ही कम मेहनत में ज्यादा माल तैयार कर सकेंगे। ऐसा संभव होगा आईआईटी कानपुर के एक रिसर्च स्कॉलर द्वारा विकसित किए जा रहे उपकरण थे। प्रो. सत्यकी रॉय के अनुसार, फिलहाल मोल्ड (सांचे) काम चल रहा है। दरअसल, गुड़ की वजह से लड्डु बनाते समय काफी सामग्री सांचे में चिपक जाती है। ऐसे में लकड़ी, स्टील और अन्य धातुओं के सांचों को परखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

डिजाइन डिपार्टमेंट के हेड प्रो. सत्यकी रॉय ने बताया कि दो साल पहले एक पीएचडी स्टूडेंट के साथ शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग गए थे। वहां, स्वयं सहायता समूहों के लोग केदारनाथ मंदिर में प्रसाद के तौर पर चढ़ाए जाने वाले लड्डू बनाते हैं। चौलाई और गुड़ से बनने वाले लड्डुओं को महिलाएं सांचे में डालकर हाथ से दबाती हैं। इसमें काफी मेहनत लगने के साथ ही हाथ में दर्द भी होने लगता है। इसे देखते हुए उपकरण तैयार करने का विचार आया।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर जेल में महिला जेल अधीक्षक का आतंक!

तैयार किए जा रहे उपकरण में लिवर-पुली मेकेनिज्म से ऊपर से हल्का सा दबाव डाला जाता हैं। नीचे 4-5 सांचों में सामग्री डालने के बाद दबाव डालते ही लड्डू तैयार हो जाते हैं। यह तरीका काफी सुविधाजनक है। स्कॉलर मिधुन की पीएचडी रिसर्च को डिजाइन इनोवेशन सेंटर स्पॉन्सर कर रहा है। मशीन के 7-8 प्रोटोटाइप तैयार किए गए हैं। रुद्रप्रयाग में कंचन और उनकी टीम की महिलाएं प्रोटोटाइप के टेस्ट और फीडबैक में मदद कर रही है। लकड़ी, एल्यूमिनियम और स्टील के सांचों में प्रयोग किए जा रहे हैं।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More