महराजगंज के टेढ़ी घाट में लगी भीषण आग से एक परिवार को लगा गहरा सदमा

Untitled 1 copy 21
  • मौके पर पहुंचे समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने दी आर्थिक सहायता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात लगी भीषण आग ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अड्डा बाजार क्षेत्र के समाजसेवी और जनप्रतिनिधि रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी भरपुरवा निवासी ने जो तत्परता दिखाई,उसने ग्रामीणों के बीच विश्वास और उम्मीद दोनों को मजबूत किया है।

देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट…

टेढ़ीघाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात अचानक एक पशुशाला में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक गाय और उसका बछड़ा मौके पर ही जलकर मर गए जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग की सूचना मिलते ही समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने न सिर्फ घटना स्थल का जायज़ा लिया,बल्कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी राहत जल्द उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

इसी दौरान टेढ़ीघाट निवासी राजेश यादव से जुड़ी दर्दनाक घटना पर भी दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया। जनप्रतिनिधियों की यह संवेदनशीलता और त्वरित सहायता गांव के लोगों के लिए बड़ी हिम्मत का कारण बनी है। इसी वजह से रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी को ग्रामीण एक सशक्त समाजसेवी स्वरूप में देखते हैं।वहीं सियासी गलियारों में दोनों भाइयों की इस मानवीय पहल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Spread the love

Three mobile phones, eight bank passbooks
homeslider Uttar Pradesh

यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार

तीन मोबाइल फोन,आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो ATMकार्ड व 15 हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Cyber ​​Fraud Gang: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध करने वाले गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Premchand
Analysis homeslider

नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से किए गए सम्मानित

अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज,खलीलाबाद( संतकबीरनगर) मुंशी प्रेमचंद की जयन्ती पर दो अगस्त 2026 को दूरसंचार पर आयोजित डिजिटल गोष्ठी में नार्वे से अंतर्राष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ल ‘ शरद आलोक’ ने नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 की घोषणा की। प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान कथा, कविता, आलोचना, रंगमंच, और […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More