उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड

Untitled 1 copy 20

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन रातें सर्द होने लगी हैं। तापमान में बढ़ते अंतर और उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही है। उत्तराखंड में दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है तो वही सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

ये भी पढ़ें

कैसे योगी मॉडल से बिछ रहा है BJP सरकारों का जाल

अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का विचार इसी तरह से बना रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें

बिहार की प्रचंड जीत से यूपी में नई इबारत लिखने के तैयारी

देहरादून में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय चटक धूप और रात के समय सर्द हवाएं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खड़ी कर रही हैं। देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि सुबह और शाम के पारे में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। देहरादून का अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान से तीन गुना अधिक बना हुआ है। दिन के समय पर सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More