योगी के पसंदीदा Chief Secretary मनोज कुमार सिंह बनें CEO

Untitled 24 copy 8

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी IAS और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके मनोज कुमार सिंह को राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव को के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि यह नियुक्ति राज्य के विकास योजनाओं को गति देने और नीतिगत सुधारों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के मनोज कुमार सिंह मूलतः रांची के मूल निवासी हैं। मनोज यूपी सरकार के भरोसेमंद अफसरों में गिने जाते थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, मुरादाबाद, अलीगढ़ और ललितपुर जैसे जिलों में जिलाधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़े

नेपाल से खरबूजे के बीज की तस्करी का भंडाफोड़!

इतना ही नहीं, कोविड महामारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में वायरस नियंत्रण और ‘बीसी सखी’ योजना (दरवाजे पर बैंकिंग) के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही। वे स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। पिछले साल 2024 वे यूपी के मुख्य सचिव बने और वहां उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त, औद्योगिक विकास आयुक्त और पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कई जिम्मेदारियां निभाईं।

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More