मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी

Untitled 16 copy 11

नया लुक ब्यूरो

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी मां के साथ पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं पहुंच कर स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी-बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है, जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने गौचर से 18 सीटर हेली सेवा शुरू करने समेत तीन बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेहिल आशीर्वाद और मातृशक्ति का अथाह प्रेम मन को भावनाओं से भर गया। कई बुजुर्गों ने इस मुलाकात में भी उन्हें बचपन के नाम से पुकारा, इस अपनत्व को शब्दों में समाना मुश्किल है। नौनिहालों और युवाओं की मुस्कुराहटों में वह सारी स्मृतियां फिर जीवंत हो उठीं, जिन्होंने मुझे मूल्य सिखाए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान हर चेहरा अपना लगा, हर आंगन स्मृतियों से भरा और हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता हुआ महसूस हुआ। टुंडी-बारमौं उनके लिए सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि उनकी जड़, संस्कार और पहचान भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के अनुसार, प्रत्येक उत्तराखंडवासी को अपने पैतृक गांव में अपने घरों को फिर से संवारना होगा। उन्होंने कहा कि गांव से बाहर निवास करने वाले उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव के विकास में योगदान देना होगा। प्रवासी गांव के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

Weather Alert
Hariyana Himachal Punjab Uttarakhand Weather

दिल्ली-UP से पंजाब तक घने कोहरे का अलर्ट

Weather Alert: नवंबर का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और देश के कई हिस्सों में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसी बीच मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग राज्यों में अपना बदला हुआ मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं सुबह के समय घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा, तो […]

Read More
Government Jobs and Schemes Uttarakhand

बैणी-भुली योजना: महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ

Baini-Bhuli Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक खास योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम बैणी-भुली योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को कुल 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। यह रकम […]

Read More
Crime News homeslider Uttarakhand

शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान

Dehradun:  उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में महज 12 घंटे के भीतर हुए दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित […]

Read More