गुडंबा: मामूली कहासुनी के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला

  • बीच-बचाव करने पहुंची बूढ़ी मां को मारकर किया अधमरा
  • छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, महिला सहित चार गिरफ्तार,
  • आदिल नगर कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते अगस्त माह में गुडंबा क्षेत्र स्थित सादामऊ गांव में आठ वर्षीय मासूम हत्याकांड में पुलिस की नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि एक बार फिर इसी थाना क्षेत्र स्थित आदिल नगर में शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने 25 वर्षीय दानिश को सरेराह पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। बेटे को आंखों के सामने मार खाता देख बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां आबिदा खातून को भी पीट-पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल मां-बेटे को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया, जबकि आबिदा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस मामले में मोहम्मद वामिक की तहरीर पर छह हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

ये भी पढ़ें

श्रावस्ती: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

गुडंबा क्षेत्र स्थित आदिल नगर निवासी मोहम्मद शाबान परिवार के साथ रहते हैं। शाबान के बेटे मोहम्मद वामिक ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी मां आबिदा खातून अपने घर की दहलीज पर झाड़ू लगा रही थी कि इसी दौरान धूल उड़ कर पड़ोसी सब्बीर के घर के पास चली गई। यह देख सब्बीर व उसकी पत्नी शाहीन, उसकी बेटी सामीन आबिदा खातून को धक्का दे दिया। आबिदा की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद दानिश बाहर आया और इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि विरोध करते ही सब्बीर सहित उसके पूरे परिवार दानिश के ऊपर कहर बनकर टूट पड़े और पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी खूनी हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया, जबकि आबिदा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद वामिक की तहरीर पर आदिल नगर निवासी सब्बीर, उसकी पत्नी शाहीन, बेटियों सामीन, अफसना व फारूक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शाहीन, सामीन, अफसाना व फारूक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि सब्बीर सहित दो हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें

क्रूरता: फरीदाबाद से लखनऊ तक योजना बनाने के लिए आतंकियों ने की बैठक!

नाकाम गुडंबा पुलिस की हकीकत

करीब तीन महीने पहले सादामऊ गांव निवासी एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर हत्यारों ने शव को गांव के बाहर स्थित तालाब में फेंक दिया था। इस मामले में इंस्पेक्टर गुडंबा मौके पर पहुंचे और जल्द ही घटना का राजफाश कर कातिलों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। यह वही गुडंबा पुलिस है जिसके क्षेत्र में सालों से अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी और जरा भी भनक नहीं लग सकी थी। इसकी जानकारी लोगों को उस समय हुई जब आतिशबाज आलम के मकान में जोरदार धमाका हुआ था।

Crime News homeslider National

मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

मारकापुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। आग के गोले में तब्दील हुई […]

Read More
Crime News

बस्ती पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में चार गिरफ्तार

रुधौली पुलिस की सख्ती, चार लोगों को भेजा न्यायालय बस्ती/रुधौली। थाना रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 मार्च 2026 को की गई, जिसमें आरोपियों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

डीसी की मीटिंग छोड़ कर घूस लेने पहुंचा क्लर्क

डेढ़ करोड़ मुआवजे के भुगतान के एवज में मांग रहा था 40 लाख रूपये, नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। सोनारी ACB की टीम ने सरकारी मुआवजा देने की एवज में 40 लाख रुपए घूस मांगने के आरोपी सरायकेला डीसी कार्यालय के भू-अर्जन विभाग के क्लर्क प्रीतम आचार्य और उसके दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया […]

Read More