गाजियाबाद में 410 करोड़ का फर्जी इनवॉइस रैकेट ध्वस्त

anuj crime 5d7810c3849fb881eb0f2de52c9575f6
  • वकील विनय सिंह अकेले चला रहा था 40 फर्मों का नेटवर्क, 73 करोड़ का ITC लूटा

गाजियाबाद । सीजीएसटी गाजियाबाद आयुक्तालय की एंटी-इवेजन टीम ने 410 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनवॉइस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस संगठित धोखाधड़ी में 73.70 करोड़ रुपये का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिया गया। हैरानी की बात यह है कि पूरा खेल एक अकेला शख्स चला रहा था – पेशे से अधिवक्ता विनय सिंह।

विनय ने 40 से अधिक फर्जी फर्में बनाईं। उसने लोगों के KYC दस्तावेजों का दुरुपयोग कर खुद को अधिकृत प्रतिनिधि दिखाया। सभी फर्मों के GST पोर्टल, ई-वे बिल, TDS और ईमेल अकाउंट के यूजरनेम-पासवर्ड-OTP अपने मोबाइल पर रखे। बिना किसी वास्तविक माल-सेवा की सप्लाई के सिर्फ कागजी इनवॉइस बनाकर ITC पास करवाया।

उत्तराखंड में तीन बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी

खुफिया सूचना पर छापेमारी में यह पूरा नेटवर्क बेनकाब हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से सरकारी खजाने को 73 करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया। गुरुवार को उसे CGST एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। धारा 132 के तहत दंडनीय अपराध दर्ज किए गए हैं। उसे आज न्यायिक हिरासत के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीजीएसटी अधिकारियों ने कहा कि यह मामला दिखाता है कि फर्जी फर्मों के जरिए कितने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो रही है। जांच अभी जारी है, जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More