कांग्रेस के दो दर्जन पार्षदों ने दिया एक साथ इस्तीफा, मचा हड़कंप

Congress

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर आंतरिक कलह सामने आई है। हिमांशु गावा को ऊधमसिंह नगर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष दोबारा बनाए जाने के फैसले से नाराज होकर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ सहित 11 पार्षदों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन पार्षदों ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा है। इस्तीफा देने वाले पार्षदों में कहा गया है कि यह निर्णय उन्होंने आपसी सहमति से लिया है।

ये भी पढ़ें

इटली के कपल ने देश के इस शहर में रचाई शादी

असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि रुद्रपुर में प्रभारी ने रायशुमारी करवाई थी, जिसमें कई नामों पर चर्चा हुई थी, लेकिन फिर भी पुराने जिलाध्यक्ष को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि “जब एक ही व्यक्ति को पद देना था तो रायशुमारी की जरूरत ही क्या थी? किच्छा विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने भी गावा की नियुक्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, जिलाध्यक्ष अपनी कोई एक उपलब्धि बता दें। जिला गर्त में चला गया है। वह सिर्फ एक व्यक्ति को खुश रखते हैं। मैं उन्हें किसी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता। एसी रूम में बैठकर काम करने वाले नेता को जिलाध्यक्ष बनाना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक है।

ये भी पढ़ें

अंधा इश्क …पाँच बच्चों की मां ने बीस साल के युवक को प्रेमजाल में फंसाया

बेहड़ ने कहा कि गावा ने कभी बीजेपी के खिलाफ आवाज नहीं उठाई और पार्टी की हालत खराब कर दी है। उन्होंने खटीमा विधायक भुवन कापड़ी पर भी निशाना साधा और कहा कि “पुराने नेताओं की पार्टी में सेटिंग-गेटिंग चल रही है, इसलिए नए कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही।” बेहड़ ने चेतावनी दी कि “कांग्रेस ने अगर ऐसे ही निर्णय लिए, तो 2027 के नतीजे देख लेना।”

Spread the love

Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More
UGC
Analysis homeslider

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

UGC भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में आरक्षण,UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के प्रावधानों और सामाजिक न्याय की नीतियों को लेकर एक नया और गहरा वैचारिक संघर्ष आकार ले रहा है। हाल के दिनों में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और अन्य अगड़ी जातियों (जिन्हें सामान्य वर्ग या सवर्ण समाज कहा जाता है) के बैनर तले हो […]

Spread the love
Read More
Election
Analysis homeslider Politics

चुनाव आयोग की आड़ में फिर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला

Election एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्षी दलों ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करके मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की सियासी कोशिश शुरू कर दी है। अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि तीन सदस्यीय […]

Spread the love
Read More