कालाष्टमी पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप…हर मनोकामना होगी पूरी

राजेन्द्र गुप्ता

भारत में 12 नवंबर 2025, बुधवार को कालाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह तिथि अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को पड़ती है, जिसे काल भैरव जयंती के रूप में जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप ‘काल भैरव’ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार की कालाष्टमी पर शिववास योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में पूजा करने से साधक को न केवल मनचाही सफलता मिलती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। इस दिन भक्तगण उपवास और रात्रि जागरण कर भगवान भैरव की आराधना करते हैं।

ये भी पढ़े

स्वास्थ्य में सुधार होगा… मिलेगा आर्थिक लाभ जानें अपना राशिफल

काल भैरव की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, काल भैरव देव की आराधना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के कष्टों का नाश होता है। यह पूजा व्यक्ति को नकारात्मक शक्तियों, भय, असफलता और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाती है। भगवान भैरव की कृपा से व्यक्ति का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाता है।

कालाष्टमी पर व्रत और पूजन विधि

कालाष्टमी के दिन श्रद्धालु प्रातः स्नान कर भगवान शिव और काल भैरव की पूजा करते हैं। पूजा में काला तिल, काला वस्त्र, तेल का दीपक और इमरती का भोग विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और रात्रि में भैरव स्तोत्र का पाठ करते हैं।

इन मंत्रों का जाप

  1. ओम शिवगणाय विद्महे गौरीसुताय धीमहि तन्नो भैरव प्रचोदयात।।
  2. ओम कालभैरवाय नम:
  3. ओम भ्रां कालभैरवाय फट्
  4. धर्मध्वजं शङ्कररूपमेकं शरण्यमित्थं भुवनेषु सिद्धम्। द्विजेन्द्र पूज्यं विमलं त्रिनेत्रं श्री भैरवं तं शरणं प्रपद्ये।।

Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More