राजधानी में हाईअलर्ट: इंस्पेक्टर चिनहट के नेतृत्व चला चेकिंग अभियान

Untitled 33 copy 1
  • कमता, क्राउन मॉल, मल्हौर रेलवे स्टेशन व बाजारों में कराई गई चेकिंग
  • इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान
  • आतंकी हमले के बाद चौकन्ना हुई पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लालकिले से कुछ दूरी पर मैट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद लखनऊ में भी हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। हाईकोर्ट समेत प्रमुख बाजारों व रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ कमता, क्राउन मॉल, मल्हौर रेलवे स्टेशन व बाजारों के अलावा कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह भी फोर्स के साथ विधानभवन सहित प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने राजधानी लखनऊ के सभी थाना क्षेत्रों में गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर का फरमान जारी होते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ देर रात तक चेकिंग कर रहे थे। उधर इंस्पेक्टर गोमतीनगर, इंस्पेक्टर विभूतिखंड, इंस्पेक्टर बीबीडी व इंस्पेक्टर गाजीपुर दल-बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाकर गहनता से चेकिंग की।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 11 लोगों के चिथड़े उड़े, 30 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

ये भी पढ़े

यूपी भी हाई अलर्ट पर…लखनऊ में कई जगहों पर फ्लैग मार्च

ये भी पढ़े

हाईअलर्ट: पुलवामा, पहलगाम, वाराणसी के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में धमाका

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More