- कमता, क्राउन मॉल, मल्हौर रेलवे स्टेशन व बाजारों में कराई गई चेकिंग
- इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान
- आतंकी हमले के बाद चौकन्ना हुई पुलिस
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लालकिले से कुछ दूरी पर मैट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद लखनऊ में भी हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। हाईकोर्ट समेत प्रमुख बाजारों व रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ कमता, क्राउन मॉल, मल्हौर रेलवे स्टेशन व बाजारों के अलावा कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया।
ये भी पढ़े

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह भी फोर्स के साथ विधानभवन सहित प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने राजधानी लखनऊ के सभी थाना क्षेत्रों में गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर का फरमान जारी होते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ देर रात तक चेकिंग कर रहे थे। उधर इंस्पेक्टर गोमतीनगर, इंस्पेक्टर विभूतिखंड, इंस्पेक्टर बीबीडी व इंस्पेक्टर गाजीपुर दल-बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाकर गहनता से चेकिंग की।
ये भी पढ़े
लाल किले के पास कार में विस्फोट 11 लोगों के चिथड़े उड़े, 30 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट
ये भी पढ़े
ये भी पढ़े
हाईअलर्ट: पुलवामा, पहलगाम, वाराणसी के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में धमाका
