पराली जलाने पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, 24 किसानों पर जुर्माना

Untitled 18 copy 7
  • पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्ती जारी रहेगी: जिलाधिकारी
  • दो कंबाइन मशीनें सीज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले में पराली जलाने पर रोक के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। फरेंदा तहसील क्षेत्र में शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 किसानों पर जुर्माना लगाया गया, वहीं बिना सूचना के चल रही दो कंबाइन मशीनों को सीज कर लिया गया है। जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है।

इसी क्रम में फरेंदा तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की शिकायतें प्राप्त होने पर प्रशासनिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में बात सही पाए जाने पर 24 किसानों के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए उन्हें शांति भंग की धारा में पाबंद किया गया है। नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने कार्रवाई के दौरान बिना एसएमएस सूचना के पराली कटाई में लगी दो कंबाइन मशीनों को भी सीज किया। पहली मशीन डड़वार बुजुर्ग गांव में अनिल सहानी की और दूसरी मशीन पिपरा विशंम्भरपुर गांव में उमेश गुप्ता की बताई गई है। दोनों मशीनों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और शासन के निर्देशों के तहत जब्त कर राजस्व अभिरक्षा में रखा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है और इससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे पराली जलाने से बचें और हैप्पी सीडर, रोटावेटर सहित पराली प्रबंधन की वैकल्पिक तकनीकों का अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More