रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ रनों से हराया

Untitled 6 copy 11

नेल्सन। डेवोन कॉन्वे और डैरिल मिचेल की शानदार बल्लेबाजी के बाद जेकब डफी और ईश सोढ़ी तीन-तीन विकेट के शानदार प्रदर्शन के दम न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज पर नौ रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली हैं। ईश सोढ़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

वेस्टइंडीज 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 12.3 ओवर में 88 रन पर आठ विकेट खो गंवा चुकी थी और उसकी हार निश्चित नजर आ रही थी। ऐसे संकट के समय शमर स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस जोड़ी ने नौवें विकेट के लिए सिर्फ 39 गेंदों में 78 रन जोड़कर वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। एक समय जहां 45 गेंदों में 90 रन चाहिए थे। इन दोनों ने इसे सात गेंदों में 13 रन तक ला दिया।(वार्ता)

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो अक्टूबर को भारत ने कुश्ती, बॉक्सिंग और तीरंदाजी समेत कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और […]

Spread the love
Read More
Asian Games 2026
Sports

Asian Games 2026: परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की संख्या 73 पहुंची

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो अक्टूबर को भारत के खाते में कई पदक आए और बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को करीबी मुकाबले में तीन-दो से हराया। इस […]

Spread the love
Read More
ICC New Rules 2026
Sports

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

ICC New Rules 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अक्टूबर 2026 से कई नए खेलने की स्थितियां लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद खेल के दौरान समय की बर्बादी कम करना, कुछ नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना और मैच अधिकारियों के लिए फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। ICC ने 2026 में […]

Spread the love
Read More