SP दीपक भूकर के निर्देशन में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई

Untitled 22 copy 3
  • दो करोड़ से अधिक नकदी, एक करोड़ का गांजा और स्मैक बरामद

प्रतापगढ़। SP दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चर्चित ड्रग्स तस्कर राजेश मिश्रा के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक नकदी, करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा व स्मैक बरामद किया। तस्करी में शामिल राजेश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में स्थित राजेश मिश्रा के पैतृक आवास पर सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान रुपयों से भरी आलमारी और संदूक बरामद हुए। नकदी की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन तक मंगानी पड़ी। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई।

ये भी पढ़े

जौनपुर जेल में बंदियों से गिनती काटने के लिए मांगे एक लाख!

जेल से छूटते ही पत्नी ने संभाली तस्करी की कमान

ड्रग्स माफिया राजेश मिश्रा फिलहाल जेल में निरुद्ध है। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद उसकी पत्नी रीना मिश्रा ने नशे के कारोबार की बागडोर संभाल ली थी। तस्करी के नेटवर्क में उसका बेटा विनायक मिश्रा भी सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस को लंबे समय से इनकी गतिविधियों पर नजर थी और मानिकपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह की टीम कई दिनों से कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी।

दर्जनों जिलों तक फैला नेटवर्क

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि राजेश मिश्रा का नशा तस्करी नेटवर्क मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दर्जनभर से अधिक जिलों तक फैला हुआ है। पहले भी उसकी करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

ये भी पढ़े

अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

कार्रवाई के बाद SP दीपक भूकर ने सईं कॉम्प्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। SP ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More