जिला अस्पताल में तीमारदार ने नर्स को जड़ा तमाचा…मचा हंगामा

Untitled 2 copy 12

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं और आए दिन होने वाले विवाद थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार शाम महिला वार्ड में मामूली विवाद के दौरान एक महिला तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को तमाचा जड़ दिया और उसका मोबाइल तोड़ डाला। घटना से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मैट्रन मौके पर पहुंचीं और मामला शांत कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला वार्ड के बेड नंबर-छह पर मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी एक युवती भर्ती थी, जिसका उपचार डॉ. आलोक गुप्ता कर रहे थे। मरीज को इंजाइटी की शिकायत थी। शनिवार शाम उसे दर्द बढ़ने पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स सविता पटेल ने इंजेक्शन लगाया, लेकिन राहत नहीं मिली। मरीज की हालत देख नर्स ने वार्ड बॉय ऋषभ को निर्देश दिया कि बीएचटी (बेड हेड टिकट) लेकर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर से आदेश लिखवा लाएं।

इसी दौरान मरीज की तीमारदार नंदिनी ने नर्स से बीएचटी छीन लिया और ऊंची आवाज में बहस करने लगी। उसने नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर तीमारदार ने नर्स सविता पटेल को तमाचा जड़ दिया और मोबाइल फोन पटक कर तोड़ दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही मैट्रन उमा यादव मौके पर पहुंचीं। नर्स ने पूरी घटना की लिखित शिकायत ट्रॉमा सेंटर स्थित पुलिस चौकी में दी।

चौकी प्रभारी SI रामकिशोर यादव ने बताया कि नर्स सविता पटेल की तहरीर पर महिला तीमारदार नंदिनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि हाल के दिनों में जिला अस्पताल में चोरी और मारपीट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मरीज और तीमारदार दोनों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More