दिल्ली NCR की हवा ज़हरीली, नोएडा और गाजियाबाद शहर भी गैस चैंबर बने

Untitled 23 copy 2
  • प्रदूषित शहरों में दिल्ली नंबर एक पर

नयी दिल्ली। दिल्ली और NCR  की हवा ज़हरीली हो गयी है कि सांस लेना भी खतरे से खाली नहीं रहा। शनिवार सुबह राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 355 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों और एनसीआर में भी हालात बुरे है। शुक्रवार तक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 727 तक था, लेकिन सरकारी एजेंसी CPCB के आँकड़ों में यह स्तर 312 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन सरकार इसको लेकर अब भी खामोश है। सरकार और दिल्ली प्रशासन ने दिल्ली की ज़हरीली हवा की वजह से दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। सर्दियों के मौसम में दिल्ली के सरकारी कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। यह व्यवस्था 15 फरवरी, 2026 तक लागू रहेगी।

ये भी पढ़े

हिमालयी इलाकों की सर्द हवाओं ने पारा गिराया, ठंड और बढ़ेगी

देश में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। दिल्ली ITO पर सुबह 8 बजे तक AQI 373 दर्ज किया गया, और मुंडका में 363 दर्ज किया गया। दोनों ही “बेहद खराब” श्रेणी में आते हैं। CPCB के अनुसार, दिल्ली का एक और हॉटस्पॉट, आनंद विहार भी 352 AQI के साथ सबसे खराब स्थानों में से एक है।

एनसीआर में भी स्थिति बेहद खराब है। गाजियाबाद में, वसुंधरा क्षेत्र में 353 AQI दर्ज किया गया, जो सबसे प्रदूषित स्थानों में से एक है। नोएडा का सेक्टर 62 दूसरे स्थान पर है। यूपी में ही हापुड़ और बागपत के नाम भी इसमें शामिल हैं। हरियाणा के पानीपत में भी हवा बेहद खराब रही, जहाँ सेक्टर 18 में एक्यूआई 310 दर्ज किया गया। जींद के पुलिस लाइन इलाके में एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। फतेहाबाद के हुडा सेक्टर में 292 दर्ज किया गया, जो पूरे हरियाणा में खराब स्थिति को बता रहा है। पंचकूला के सेक्टर 6 में 268 दर्ज किया गया। सिरसा के एफ ब्लॉक में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया, जिसे “खराब” श्रेणी में रखा गया है।

ये भी पढ़े

अनोखा बदला, हंसते हंसते फूल जाएगा पेट, साली के साथ जीजा फरार, साले के संग उसकी बहन हुई फुर्र

आम तौर पर नई दिल्ली की हवा हर साल सर्दियों में एक घातक स्मॉग में बदल जाती है, जो न केवल सांस लेना मुश्किल बना देती है, बल्कि स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। दिल्ली की हवा में वाहन और उद्योगों से उड़ने वाले प्रदूषित कण दिल्ली एनसीआर के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार है।

Spread the love

गुलिस्तान-ए-इरम
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

गुलिस्तान-ए-इरमः लखनऊ के दिल में छिपी एक ‘जन्नत’ की कहानी यहां के खंडहर भी खामोश नहीं होते, वे बस बोलने का इंतज़ार करते हैं कभी लखनऊ की विरासत छुपाकर रखती थी यह कोठी, आज है वीरा लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider International

पाकिस्तान: गुरुद्वारे में सिख दंपति की हत्या, मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

Pakistan Gurudwara incident : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरुद्वारे के अंदर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मर्दान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More