अफसोस और चिंताजनक: खुदकुशी दे रही परिजनों को हमेशा के लिए टीस

  • पढ़ाई का तनाव या फिर जोर जुर्म बन रहा जान देने का कारण
  • कहीं ऑनलाइन गेमिंग को लेकर तो कहीं दिमागी बोझ बढ़ा रही जान देने की प्रवृति
  • सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही श्रया भी शायद किसी बोझ तले थी और हमेशा के लिए खत्म कर ली ज़िन्दगी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बड़ों बुजुर्गों पर किसी न किसी तरह का बोझ होता है, घर-परिवार को चलाने के लिए वह हार नहीं मानते। उनकी ख्वाहिश होती है कि हम तो किसी तरह गुजर-बसर कर लेंगे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में किसी तरह का कोई बाधा न पड़े लिहाजा जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लगा देते हैं कि बेटा बिटिया भविष्य में कुछ कर माता-पिता और गांव-जवार का नाम रोशन करेंगे। साल-दर-साल जान देने का मामला सिलसिलेवार चल रहा है खास कर नई उम्र के बच्चों में। खुदकुशी किए जाने के मामले लगातार बढ़ रहें हैं। इससे यही लग रहा है कि माता-पिता और बेटा बिटिया एक दूसरे पर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं।

एक-दूसरे में जुड़ाव के कमी महसूस करना, अकेलापन या फिर भौतिकता की ओर बढ़ते समाज ने लाडलों और लाडलियों को कमजोर कर दिया है। चिनहट क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी गांव से सटे पीतांबरा बाजार में रहने वाले संजय कुमार हौसले के साथ अपनी बिटिया श्रया को पढ़ा-लिखा रहे थे। माता-पिता की हौसला बढ़ाते हुए 24 वर्षीय श्रया पढ़ते-पढ़ते इस मुकाम तक पहुंच गई और वह सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच उसके ऊपर कौन सा बोझ पड़ा कि वह झेल न सकी और शुक्रवार की रात कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई छात्र-छात्राएं आत्महत्या कर चुके हैं। पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आते रहते हैं कि किसी ने पढ़ाई के तनाव में तो कोई ऑनलाइन गेमिंग खेल को लेकर तो कोई किसी के द्वारा छलावा होने पर खुदकुशी कर ली। जबकि हर उन माता-पिता की हसरत होती है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर कुछ बनें, उनकी एक ग़लती हमेशा के लिए मां-बाप को एक टीस सी उठती रहती है कि कौन सी खता हुई कि आज उनके बीच उनका लाडला और लाडली नहीं हैं। वह अंदर ही अंदर सिसकियां भरकर अपने बच्चों की यादें समेट लेते हैं।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More