लखनऊ पुलिस ताकतवर, लेकिन भुला बैठी कई सनसनीखेज वारदात, पूरी कवायद पहुंच गई ठंडे बस्ते में

uppoliceconstablerecruitment2022notificationpdfdownload 1641736680
  • कुछ दिनों तक झोंकी ताकत फिर भी नहीं मिले हत्यारे
  • साल-दो साल कातिलों को ढूंढने के बाद थक गई हाईटेक पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वैसे तो लखनऊ पुलिस खुद को बहादुर और ताकतवर समझने का दावा अक्सर ठोंकती रहती है, यहां हुई कई सनसनीखेज घटनाओं की फाइलें आज भी पुलिस की फाइलों में गोते लगा रही हैं। बीते कुछ सालों पहले हुई वारदातों का तिलिस्म तोड़ने के लिए पुलिस ने गहन विवेचना का दावा तो किया, लेकिन साल-दो साल बीतते ही पुलिस हार मान ली और पूरी कवायदें फाइलों में दफन होकर रह गईं।

लखनऊ पुलिस की बहादुरी पर एक नजर

वारदात – 13 अगस्त 2007- डंडइया बाजार में श्रीनाथ ज्वैलर्स के यहां बदमाश गार्ड व सेल्समैन की हत्या कर लाखों के गहने लूट ले गए थे। इतने साल गुजरने के बाद भी ये वारदात पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। जानकार सूत्र बताते हैं कि अपराध में लिप्त एक पुलिसकर्मी के बेटे का इस घटना में नाम सामने आया था, लेकिन एक तत्कालीन उच्चाधिकारी के दबाव के चलते अलीगंज की तत्कालीन पुलिस उसे पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं ले पाई। नतीजतन आज तक इस सनसनीखेज मामले का राजफाश नहीं हो सका।

वारदात – बीस दिसंबर 2009 :  तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के ओएसडी के गनर दीवान रामलाल की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर सरकारी कार्बाइन लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाकर घटना को रंजिश का रूप देते हुए रामलाल के गांव आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित अतः डीह निवासी शिव गोविंद सिंह, कतवारू सिंह, राजीव सिंह और देवेन्द्र सिंह को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हो पाई। पुलिस ने लूटी गई सरकारी कार्बाइन आज तक नहीं तलाश सकी।

वारदात एक दिसंबर 2017 :  गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास बनारस निवासी मुन्ना बजरंगी के करीबी माने जाने वाले तारिक को बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया था। इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन आज तक हत्यारे हाथ नहीं आ सके।

घटना चार दिसंबर 2015 :  मड़ियांव में आईआईएम रोड पर एक किलोमीटर के दायरे में तीन जगहों पर चार पैर व महिलाओं के दो धड़ मिले थे। डबल मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मातहतों को इस घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस कुछ दिनों तक ताकत के साथ हाथ-पैर मारी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही हार मान ली और पूरी कवायदें फाइलों में दफन कर चुपचाप बैठ गई, नतीजतन आज तक न तो शवों की शिनाख्त हो सकी और न ही कातिल हाथ लग सके।

वारदात पांच मार्च 2016 :  विकासनगर सेक्टर तीन में असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह और उसके मित्र संजय मिश्र की गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया‌। इस मामले में भी कातिलों की गर्दन दबोचने के लिए विकासनगर पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन आज तक हत्यारे हाथ नहीं लग सके।

इसी दिन गोमतीनगर के के मिठाई वाला चौराहे पर इंदिरा नगर निवासी रितेश अवस्थी के सीने में गोलियों की बौछार कर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के मामले में पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल करने का दावा की, लेकिन कातिलों का कुछ सुराग नहीं लगा।

घटना 27 फरवरी 2015 : हसनगंज क्षेत्र के चरही बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर मशीन में रुपए भरने गए एक कस्टोडियन सहित तीन लोगों को बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर मौत की नींद सुला दिया था। इस तिहरे हत्याकांड की भी गुत्थी पुलिस आज तक नहीं सुलझा पाई। यह तो महज बानगी भर है और भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिनका राजफाश पुलिस आज तक नहीं कर सकी है। वैसे तो पुलिस खुद को बहादुर और ताकतवर होने का दावा करती फिरती है, लेकिन खबर में दर्शाई गई ये घटनाएं पुलिस की लापरवाही का सुबूत है।

Spread the love

Maharashtra TET Paper Leak
Crime News

बिहार से गिरफ्तार हुआ कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक नेटवर्क के प्रमुख आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया […]

Spread the love
Read More
Chander Nagar theft case
Crime News Uttar Pradesh

खाना बनाने वाली निकली चोरनी, गिरफ्तार

करीब दस लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद ए अहमद सौदागर Chander Nagar theft case:  आलमबाग क्षेत्र के चंदरनगर में रहने वाले ओंकार नाथ नैय्यर के 22 जुलाई 2026 को घर में हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इस घटना को अंजाम किसी अजनबी नहीं बल्कि उन्हीं के यहां खाना […]

Spread the love
Read More
Women Thief Gang Busted
Crime News Uttar Pradesh

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Women Thief Gang Busted : महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक संगठित अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच महिलाओं समेत ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों और आभूषण की दुकानों को […]

Spread the love
Read More