अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ फिर गरजा बुलडोजर

Untitled 10 copy 6

कई मकान सील कई तोड़े गए

लखनऊ। LDA ने राजधानी में हुए अवैध निर्माण व प्लाटिंग पर एक बार फिर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरा गोमती नगर, बिजनौर व आशियाना के 18 अवैध निर्माण सील भी किए गए। जिसमें आवासीय क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित मोटर गैराज, कार वर्कशॉप, निर्माणाधीन कर्मशियल कॉम्पलेक्स, गोदाम व मल्टी स्टोरी भी शामिल हैं। वहीं, मोहनलालगंज में 10 बीघा क्षेत्रफल में चल रही अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।

ये भी पढ़े

दिल्ली की रिठाली झोपड़ बस्ती में भीषण अग्निरकांड, 500 झुग्गियां जलकर खाक

जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार में अवैध तरीके से संचालित मोटर गैराज और कार वर्कशॉप के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई की गई थी. इनमें से कुछ जगहों पर फिर से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई थी. ऐसे 6 अवैध मोटर गैराज को शुक्रवार को अभियान चलाकर सील किया गया। इसी तरह गोमती नगर के विराज खण्ड, विनीत खण्ड और गोमती नगर विस्तार के सेक्टर 1 और 4 में चार अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।

ये भी पढ़े

अनोखा बदला, हंसते हंसते फूल जाएगा पेट, साली के साथ जीजा फरार, साले के संग उसकी बहन हुई फुर्र

एलडीए प्रवक्ता ने बताया कि बिजनौर थानाक्षेत्र में आउटर रिंग रोड के पास ठकुराइन खेड़ा, बलवंत खेड़ा में अवैध रूप से बन रहे पांच व्यावसायिक निर्माण सील भी किए गए। इसके अलावा आशियाना और शहीद पथ के पास तीन अवैध बहुमंजिला भवन सील किए गए। मोहनलालगंज के सोनई कजेहरा में 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी बनायी जा रही थी जिसे भी बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया गया।

Aligarh Eid Controversy
Uttar Pradesh

अलीगढ़: ईदगाह मार्ग को ट्रैफिक फ्री करने की मांग पर गरमाई राजनीति

Aligarh Eid Controversy : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ईद-उल-अजहा से पहले धार्मिक आयोजनों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल्ला नदवी ने प्रशासन से ईद की नमाज के दौरान ईदगाह मार्ग को कुछ समय के लिए ट्रैफिक मुक्त करने की मांग की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक […]

Read More
Uttar Pradesh

एक बार फिर चर्चा में गर्मियों का राजा, तरबूज मैगी खाने से नौ बीमार

एक ही परिवार के लोगों को हुआ फूड पॉइजनिंग, कारण अभी नहीं बता पर रहे जिम्मेदार गोरखपुर में फूड पॉइजनिंग का अनोखा मामला, एक परिवार के नौ लोग मैगी तरबूज खाकर बीमार Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही […]

Read More
raja bhaiya
Uttar Pradesh

Raja Bhaiya की पत्नी भानवी कुमारी की शिकायत पर बड़ा एक्शन

Raja Bhaiya परिवार से जुड़ा मामला फिर सुर्खियों में Raja Bhaiya उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार मामला जुड़ा है Bhanvi Kumari और Akshay Pratap Singh के बीच विवाद से। लखनऊ के हजरतगंज थाने में MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद […]

Read More