दिल्ली की रिठाली झोपड़ बस्ती में भीषण अग्निरकांड, 500 झुग्गियां जलकर खाक

Untitled 9 copy 6
  • रात पर जूझती रहीं फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियों , तड़के बुझी आग
  • एक व्यक्ति की मौत की सूचना और एक घायल अस्पताल में भर्ती

नया लुक ब्यूरो

नयी दिल्ली। दिल्ली के दिल्ली के रोहिणी रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास आधी रात भयानक अग्निकांड हो गया। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियों ने रात-भर जूझने के बाद बमुश्किल आग पर काबू कर पायीं। इस अग्निकांड में रिठाला की 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गयी हैं। इस अग्निकांड में अभी तक 1 की मौत की ही सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी इलाके में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास देर रात करीब 12 बजे रिठाला की झुग्गी बस्ती में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और महज चंद पलों में करीब पांच सौ झुग्गियां को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में इसने 5 एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग के तेजी से फैलने का कारण पास में चल रहे प्लास्टिक कबाड़ का धंधा था।

ये भी पढ़े

दिल्ली की रिठाली झोपड़ बस्ती में भीषण अग्निरकांड, 500 झुग्गियां जलकर खाक

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के अफसरों की नेतृत्व में आग बुझाने वाली 2 वॉटर टेंडर और 3 वॉटर बॉजर मौके पर पहुंच गए पर बेकाबू होती जा रही थी। ऐसे में फायर ब्रिगेड अफशरों ने खतरे का अलर्ट जारी किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां बुला ली गयीं। इसके अलावा 2 छोटे रोबोट और 1 बड़ा रोबोट भी तैनात किया गया। फायर बिग्रेड और अन्य पुलिस अधिकारी रात भर मौके पर मौजूद रहे। आग फैलते जा रही थी और पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और झुग्गियों में अफरा-तफरी मच गई । सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान लोगों को आग से बचाने के दौरान कुछ फायर ब्रिगेड के जवान घायल भी हो गए। बहुत मेहनत के बाद शनिवार तड़के 5 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में एक लोग की मौत और एक शख्स के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़े

अनोखा बदला, हंसते हंसते फूल जाएगा पेट, साली के साथ जीजा फरार, साले के संग उसकी बहन हुई फुर्र

इलाके में आग लगने के बाद तेजी से फैलने का मुख्य कारण आसपास प्लास्टिक का कबाड़ जमा होना बताया जा रहा है। फायर अफसरों ने बताया कि आसपास के इलाकों में प्लास्टिक कबाड़ फैले होने की वजह से आग तेजी से फैली और सैकड़ों झुग्गियों को चपेट में ले लिया। वहीं इस अग्निकांड में प्रभावित लोगों ने बताया कि वे देररात को सोए ही थे कि आग की लपटें दिखने लगी। देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया।

Spread the love

Bomb
Delhi homeslider National

दिल्ली के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb  दिल्ली में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के नौ  बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी भरे संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) की टीमें […]

Spread the love
Read More
Rape
Delhi homeslider Uttar Pradesh

महिला पहलवानों के आरोपों वाले मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली राहत

Rape बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न केस में कोर्ट ने किया बरी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सुनाए गए फैसले में बृजभूषण शरण सिंह और […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली दंगा केस: अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा

Ankit Sharma murder case : वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के बहुचर्चित मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने […]

Spread the love
Read More