मलिहाबाद: जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की खुदकुशी

Untitled 2 copy 10
  • पत्नी से विवाद होने के बाद उठाया कदम
  • मधवापुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। किसी न किसी बात को लेकर राजधानी लखनऊ में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मलिहाबाद क्षेत्र स्थित मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेन्द्र ने पत्नी से किसी बात को हुई कहासुनी के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख घरवालों ने पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेन्द्र अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हुई और नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। इसी दौरान आहत होकर सुरेन्द्र ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर देख परिजन पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक क्या करता था और किस समय यह कदम उठाया, पुलिस अफसरों द्वारा बनाई गई मीडिया सेल इसकी पूरी जानकारी नहीं दे पा रही है।

Spread the love

Gorakhpur Triple Murder
Crime News

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur Triple Murder : गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार […]

Spread the love
Read More
Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More
Crime News

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

thane dowry harassment case : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शादी, जिसे दो परिवारों और दो लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता माना जाता है, वही एक महिला के लिए दर्द और प्रताड़ना का कारण बन गई। आरोप है कि […]

Spread the love
Read More