दरिन्दगी : नाबालिग बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने किया रेप…सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • नशीली दवा खिलाकर करता था गलत काम

झांसी। अपने जिस आशिक के लिए पत्नी ने अपने पति को छोड़ दिया उसी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की आठ साल की नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर रेप करता रहा। जब बच्ची ने अपनी बहन को यह सब बताया तो सुनकर उसके पिता के पैर तले जमीन खिसक गयी। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर नवाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में बहुत गुस्सा नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

कई मर्दों से था ‘रिश्ता’ लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर मार डाला

घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के राजीव नगर गुड़गांव की बताई जा रही है। बच्ची के पिता ने नवाबाद थाने में दर्ज कराए गए केस में कहा है कि पत्नी करीब आठ साल पहले बेटी को लेकर अपने प्रेमी आकाश परिहार के साथ चली गई थी। दोनों राजीव नगर गुड़गांव में रहने लगे। इसी बीच बीती 21 अक्टूबर को पत्नी का फोन आया और उसने बताया कि बेटी की तबीयत खराब है। सूचना पर पिता उसी दिन बेटी को लेने गुड़गांव पहुंचा। वहां पत्नी अपने प्रेमी और बच्चों के साथ बस स्टैंड पर खड़ी थी। महिला का प्रेमी उन सबको छोड़कर चला गया, जिसके बाद बच्ची का पिता अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर झांसी लौट आया। घर आने के बाद 23 अक्टूबर को 8 साल की नाबालिग च्ची ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

बच्ची ने बताया कि उसकी मां के साथ रहने वाला आकाश परिहार उसे काली रंग की नशीली गोलियां खिलाता था, जिससे उसे चक्कर आते थे। इसके बाद वह उसके साथ गलत काम करता था। यह सुनकर बच्ची की बड़ी बहन घबरा गयी और तुरंत अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने जब ये बात सुनी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के पिता ने इस मामले को लेकर नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल महिला जिला अस्पताल में कराया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि- आरोपी आकाश परिहार की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है।

इंगेजमेंट से पहले ही पति को छोड़कर…आशिक संग फरार… सुनकर रह जाएंगे दंग

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More