STF की बड़ी कार्रवाई, तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 9 copy 4

देहरादून। उत्तराखंड STF ने किच्छा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को तीन किलो अमीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तस्कर के विरुद्ध यूपी के बरेली जनपद में डकैती व गैंगस्टर एक्ट कई मुकदमे दर्ज है। पकड़ी गई अफीम की अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 36 लाख रुपए है। यह अफीम उत्तराखंड के कई शहरों में सप्लाई होनी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि STF की कुमायूँ युनिट ने कल थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर दो नशा तस्करों सलीम व शेर मोहम्मद निवासी ग्राम बहीपुरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली को किच्छा थाना क्षेत्र से 3.008 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के रहने वाले हैं और लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं। ये पूर्व में भी कई बार नशे की बड़ी खेप उत्तराखण्ड पहुंचाने में सफल रहे हैं। इनमें से एक सलीम के ऊपर बरेली के थाना बहेड़ी में 40 लाख की डकैती का मुकदमा वर्ष 2015 में पंजीकृत है। इसके अलावा इसके ऊपर कई मुकदमें दर्ज हैं।

ये भी पढ़े

महिला सिपाही से कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा

पूछताछ में सलीम ने टीम को बताया कि वह अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के लड़ने के लिए नशे कारोबार करता है। कल ये दोनों मोटरसाइकिल के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे था, जिसकी कि खपत किच्छा रुद्रपुर व सितारगंज में की जानी थी। अभियुक्तों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अफीम की सप्लाई करते हैं। ताकि यहाँ उसे भारी मुनाफे पर बेच सकें।

Spread the love

Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More