बागेश्वर में पकड़ी गई चालीस लाख की चरस

Untitled 25 copy 1

बागेश्वर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी व कोतवाली बागेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम को अब तक अवैध चरस की सबसे बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता मिली है। लगभग चालीस लाख रूपये की चरस बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने प्रेस वार्ता करते हुए मामले का खुलासा कर बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी प्रभारी और उनकी टीम द्वारा द्वारसों में पुराने हाईडिल के पास चैकिंग अभियान चलाया गया था। जहां चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक पुलिस को संदिग्ध दिखा। वह पुलिस की जांच को देखते हुए सकपका गया था। चेकिंग के दौरान वाहन चालक दिनेश सिंह मेहता पुत्र प्रवीण सिंह मेहता निवासी मलखाडुंगर्चा थाना कपकोट निवासी पुलिस टीम को चकमा देने की कोशिश करने लगा, तभी वाहन की गहनता से जांच के दौरान एक बैग की तलासी लेते हुए उसमें चरस की खेप बरामद हुई।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

जिसके बाद युवक के कब्जे से 9.712 किग्रा.अवैध चरस बरामद की गई। मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में 60 आबकारी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। जहाँ मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड में भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस और एसओजी टीम को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ द्वारा पांच हजार एवं एसपी द्वारा ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। वही एसपी चन्द्रशेखर घोड़के ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जल्द पुलिस टीम अवैध तस्करों की जानकारी लेते हुए आगे और बड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी लोगों से ऐसे तस्करों की गोपनीय जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More