मड़ियांव: दो दिन से लापता युवक का शव गोमती नदी में उतराता मिला

death 1
  • सआदतगंज थाने में दर्ज थी गुमशुदगी, हाथ पर हाथ धरे बैठी रही पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सआदतगंज से दो दिन से संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक का शव बुधवार को मड़ियांव क्षेत्र स्थित गोमती नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंचे घरवालों ने शव की पहचान अपने बेटे अमन प्रजापति के रूप में की। परिजन किसी अनहोनी होने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

सआदतगंज क्षेत्र स्थित 368/60 लकड़मंडी निवासी रमेश चंद्र प्रजापति का 22 वर्षीय बेटा अमन प्रजापति बीते दो नवंबर 2025 को किसी बात से नाराज़ होकर संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गया था। घर न पहुंचने पर घरवालों ने अमन की खोजबीन शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सफलता न मिलने पर रमेश चंद्र ने इसकी सूचना सआदतगंज थाने पर दी। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज तो कर ली थी, लेकिन ढूंढने के नाम पर खामोश बैठी रही।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

बुधवार को मड़ियांव थाना क्षेत्र के गोमती नदी में पीपा वाले पुल के पास उतराता मिला। गोमती नदी में शव पड़े होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान अपने लाडले को तलाशते हुए रमेश चंद्र प्रजापति भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने 22 वर्षीय बेटे अमन प्रजापति के रूप में की। बेटे की दशा देख रमेश चंद्र और परिवार के अन्य सदस्य बेहाल हो गए। घरवाले बेटे के साथ किसी अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More
Lure of a job in Portugal
Crime News National

नौकरी का सपना दिखाकर पुर्तगाल भेजी महिला, पहुंचते ही बेचने और बंधक बनाने का आरोप

Lure of a job in Portugal : विदेश में नौकरी और अच्छी सैलरी का सपना देखना महाराष्ट्र की एक 28 वर्षीय महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि नागपुर की रहने वाली महिला को पुर्तगाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेजा गया और वहां पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर एक […]

Spread the love
Read More