DC vs CSK : प्लेऑफ की दौड़ में आज की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

DC vs CSK

DC vs CSK :  IPL 2026 में आज एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाने वाला है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय अंक तालिका में लगभग समान स्थिति में हैं, जिससे इस मुकाबले की अहमियत और बढ़ जाती है। अब तक दोनों टीमों ने 9-9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत और 5 में हार मिली है। दोनों के पास 8-8 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण चेन्नई छठे स्थान पर और दिल्ली सातवें स्थान पर है। ऐसे में आज की जीत किसी भी टीम के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत कर सकती है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है।

ये भी पढ़े

मौसम के कहर से थर्रा उठा यूपी, 18 मरें, पांच घायल

दोनों टीमों के बीच खेले गए 32 मुकाबलों में चेन्नई ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। खास बात यह है कि दिल्ली के मैदान पर भी चेन्नई का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। चेन्नई की टीम इस समय आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है। टीम ने पिछले मैच में मुंबई को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कप्तान रुतुराज गायकवाड अब फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दिल्ली की टीम की बात करें तो उसके लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट केएल राहुल की बल्लेबाजी है। राहुल इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके अलावा मिचेल स्टार्क की वापसी ने टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी है।

ये भी पढ़े

थलपति के विजय के बाद दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री को इस बड़े दुख ने घेरा

पिच रिपोर्ट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां छोटे बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। साथ ही ओस का असर भी खेल पर पड़ सकता है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। कुल मिलाकर यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चेन्नई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन घरेलू मैदान का फायदा दिल्ली को भी मिल सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सतिंदर ने रणबीर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – धुरंधर नहीं सरताज हैं सिंह

यूपी में अखिलेश को भी लग सकता है ममता वाला झटका

मौसम के कहर से थर्रा उठा यूपी, 18 मरें, पांच घायल

Spread the love

Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More
Sports

वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया, आएंगे कई नए चेहरे

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 16 सितंबर को किया जा सकता है। सीरीज के लिए टीम चुनना चयनकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि भारत के कई नियमित खिलाड़ी इस दौरान एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में वनडे टीम […]

Spread the love
Read More