लेंटर डालने को लेकर खूनी संघर्ष, चले पत्थर और गोलियां

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मुबारिकपुर में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, धारदार हथियारों से हमला और पिस्टल से फायरिंग तक हुई। इस संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के भी एक युवक के चोटिल होने की जानकारी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय का आरोप है कि बातचीत की कोशिश पर विपक्षियों ने गाली-गलौच करते हुए उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उनकी गर्दन और हाथ पर गहरी चोटें लगीं तथा उनका जबड़ा भी टूट गया।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे विश्वपाल, सुरेंद्र और संजीव कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने सुरेंद्र पर भी हमला कर उसकी छाती में चोट पहुंचाई। आरोप है कि इस बीच ब्रजपाल और मुनेश छत पर चढ़कर पिस्टल निकाल लाए और ब्रजपाल ने संजय कुमार पर सीधा फायर किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले और छत से ईंट-पत्थर फेंकते रहे। सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस की जांच कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Crime News

रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गोलियों की गूंज से फैली सनसनी

जिला पंचायत में तैनात बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूटा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब […]

Read More
Crime News

सनसनी: सरोजनीनगर के बाद अब रहीमाबाद में ट्रेन से कटकर दो सहेलियों की संदिग्ध हालात में मौत

क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते 15 जनवरी 2026 को सरोजनीनगर क्षेत्र में पारा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई लाश का मामला थमा भी नहीं थमा कि […]

Read More
Crime News

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गौकशी और उसकी तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काफी दिनों से फरार चल रहे गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवंत को पुलिस ने बुधवार को जौनपुर जिले से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस […]

Read More