मिशन शक्ति -5- फेल यूपी में महिलाओं की शामत: माल में महिला की हत्या, रेप के बाद जान लेने की आंशका

Untitled 4 copy 4
  • बसहरी गांव के बाहर आम की बाग में हुई घटना का मामला
  • पुलिस को मौके से मिला एक मोबाइल फोन, उसके सहारे शव की पहचान कराने का प्रयास

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास नाले में महिला की हत्या कर शव फेंकें जाने के मामले में पुलिस अफसर किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाए थे कि रविवार रात बदमाशों ने माल थाना क्षेत्र स्थित बसहरी गांव के पास एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार सुबह आम की बाग में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पुलिस उपायुक्त उत्तरी सहित कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसके आधार पर पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है कि कहीं गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है।

माल थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के बाहर स्थित एक आम की बाग में सोमवार सुबह एक महिला की लाश देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला का शव मिलने की खबर पर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल शुरू की। महिला के शरीर पर घाव के निशान के अलावा कपड़े अस्त-व्यस्त होने की बात बताई जा रही है, इससे आंशका जताई जा रही है कि विरोध में महिला की जान लेने के बाद कातिल शव को यहां फेंककर भाग निकले।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक आसपास के जिलों के थानों पर भी सूचना दे दी गई है। पुलिस स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

इलाके में चस्पा कराए गए पोस्टर

पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए उसकी फोटो खींचकर उससे पोस्टर बनवाए हैं। पुलिस के मुताबिक सभी थानों को हुलिया भेजने के साथ ही इलाके में उसके पोस्टर चस्पा कराए जा रहे हैं। इसके अलावा रेल व बस स्टेशनों के आसपास भी पोस्टर लगवाए जा रहे हैं, ताकि उसकी पहचान हो सके।

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

Spread the love

Ex Girlfriend
Crime News homeslider

प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका

Ex-Girlfriend कर्नाटक के तुमकुरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जान देने की कोशिश में कार को बम से उड़ा दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल […]

Spread the love
Read More
Ketan Agarwal Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया और चेतन से पूछताछ में खुले नए राज

Ketan Agarwal Murder Case पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले ले जाकर पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया, ताकि यह स्पष्ट किया जा […]

Spread the love
Read More
Arrested
Crime News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Arrested अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और सख्त कर दिया है। पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके आठ आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू किया है। रविवार सुबह पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सभी आरोपियों के घरों पर दबिश देकर […]

Spread the love
Read More