राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 15 की मौके पर ही मौत, कई घायल

  • तेज रफ्तार यात्री वाहन और डम्पर में हुई जोरदार टक्कर

जयपुर। राजस्थान में एक बड़ा हादसे हो गया है। तेज रफ्तार से आते टैम्पों-ट्रेवलर ने एक खड़े डम्पर पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब 15 लोगों की मौत हो गई। घटना में 3 लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा जयपुर से 400 किलोमीटर दूर फलौदी जिले में हुआ। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पोस्टमार्टम घर के सामने ही धरने देना शुरु कर दिया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने प्रत्येक मृतक को दस-लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। साथ में यह भी कहा कि तीन या अधिक मृतक एक ही परिवार के होने पर अधिकतम 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर घायलों को 2 लाख और सामान्य घायल को 1 लाख दिए जाएंगे। सरकार ने घटना की जांच की भी घोषणा की। इसके साथ ही अस्पताल पोस्टमार्टम घर के बाहर धरना समाप्त हो गया।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

बताया जा रहा है कि टैम्पो ट्रेवलर में सवार लोग बीकानेर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोलायत के दर्शन करने गए थे। वहां से सभी जोधपुर के पर्यटन स्थल सूरसागर लौट रहे थे। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है पर बतया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर आ रहा वाहन का एक डम्पर से एक्सीडेंट हो गया। हादसा होते ही मौके पर हाहाकार मच गया और मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर मृतकों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। थोड़ी ही देर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

राजस्थान की सड़कों पर हादसा कोई नयी बात नहीं है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। अभी पिछले महीने जैसलमेर में एक स्लीपर बस में आग लगने से 26 लोग जिंदा जल गए थे। आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। बस में कोई निकास द्वार नहीं था। दुर्घटना के बाद, परिवहन विभाग ने अवैध संशोधन और परमिट मानदंडों के उल्लंघन के खिलाफ गहन जाँच अभियान चलाया।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

पिछले महीने के अंत में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से 50 से अधिक मजदूरों को ले जा रही एक निजी स्लीपर बस मनोहरपुर इलाके में बिजली के तार के संपर्क में आने से आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

Politics Rajasthan

राजस्थान के डिस्टर्ब्ड एरिया बिल पर राजनीति

राजस्थान की राजनीति इन दिनों एक ऐसे प्रस्तावित कानून के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने सत्ता, विपक्ष, समाज और प्रशासन सभी को आमने-सामने ला खड़ा किया है। राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया डिस्टर्ब्ड एरिया बिल 2026 सिर्फ एक विधायी पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सामाजिक ताने-बाने, संपत्ति के अधिकार और राज्य की […]

Read More
homeslider Rajasthan

चूरू में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- ‘दाढ़ी वालों से डर लगता है…’

वायरल बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी ने लगाई आग नया लुक ब्यूरो जयपुर। राजस्थान के चूरू ज़िले में पहुंचे भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हल्के-फुल्के अंदाज़ में दाढ़ी को ले कर टिप्पणी करते हुए […]

Read More
Rajasthan

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा कदम, छः आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी। शिकायत मिली थी कि विज्ञान और सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान विषय […]

Read More