अफगानिस्तान में भूकंप से 20 लोगों की मौत, कई घायल

Untitled 5 copy 3

काबुल। अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में मजार-ए-शरीफ के समीप खुल्म में रविवार की रात शक्तिशाली भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गयी और 320 से अधिक लोग घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार स्थानीय समयानुसार कल रात लगभग 12:59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के पास खुल्म से लगभग 22 किलोमीटर (14 मील) पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में रहा।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मजार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में सैकड़ों घायल लोगों को भर्ती कराया गया है तथा प्रभावित इलाके में बचाव दलों को भेजा गया है। स्थानीय मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 10 बताई गई थी, लेकिन बाद में दूरदराज के इलाकों से और जानकारी आने पर अधिकारियों ने आंकड़े अपडेट कर दिए। (वार्ता)

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

Spread the love

India-Bhutan Development Cooperation
International

पड़ोसी प्रथमः 100 अरब के विकास पैकेज से चमकेगा भूटान का बुनियादी ढांचा

शाश्वत तिवारी India-Bhutan Development Cooperation : भारत और भूटान ने थिम्पू में आयोजित 5वीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (प्लान टॉक्स) के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-2029) के तहत जारी 100 अरब रुपये की विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। भूटान के विदेश सचिव पेमा लेक्तुप दोरजी के निमंत्रण पर पहुंचे भारत के विदेश […]

Spread the love
Read More
L&T Oman Deal
Business International

खाड़ी देशों के तेल-गैस सेक्टर में L&T का बड़ा धमाका

भारत की दिग्गज इंफ्रा कंपनी का खाड़ी में बढ़ा दबदबा L&T Oman Deal: भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने खाड़ी देशों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने मध्य पूर्व के तेल और गैस क्षेत्र से […]

Spread the love
Read More
Pakistan Youth Anger
International Politics

‘ये कॉकरोच साथ आ जाएं, तो सबकुछ पलट सकते हैं…’, PAK में कॉकरोच विद्रोह का डर, गृह मंत्री ने चेताया

Pakistan Youth Anger : पाकिस्तान में बढ़ती आर्थिक परेशानियों और युवाओं में बढ़ते असंतोष को लेकर सरकार के अंदर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में युवाओं की नाराजगी और देश की मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में […]

Spread the love
Read More