हरिद्वार में बदमाशों ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, गोली मारने की धमकी दी

नया लुक ब्यूरो

हरिद्वार। शांत और धार्मिक नगरी हरिद्वार में अब अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि डॉक्टरों को भी रंगदारी मांगकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामला हरिद्वार के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जितेंद्र चंदेला के पुत्र डॉ. भावेश चंदेला से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात नंबर से कॉल कर खुद को कुआं खेड़ा, लक्सर निवासी आजाद गुर्जर बताने वाले व्यक्ति ने डॉ. भावेश से ₹3.5 लाख की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा मुझे आश्रम बनवाना है, इसके लिए तुम्हें साढ़े तीन लाख रुपए देने होंगे।

ये भी पढ़े

बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की फोन पर धमकी

जब डॉ. भावेश ने इस गैरकानूनी मांग को सिरे से ठुकराया, तो उन्हें गोली मारने की धमकी दे डाली। इस घटना से पूरे चिकित्सक समुदाय में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस कर ली है। गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More