आगरा के बाद मेरठ परिक्षेत्र की जेलों में लूट मचाने की तैयारी!

  • मुख्यालय के साथ मेरठ परिक्षेत्र का प्रभार पाने की जुगत में लगे DIG
  • आगरा परिक्षेत्र की जेलों में बवाल से अजिज डीआईजी परिक्षेत्र बदलवाने की जुगत 

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कारागार मुख्यालय और आगरा परिक्षेत्र की जेलों में लूट मचाने बाद DIG मुख्यालय परिक्षेत्र बदलवाने की जुगत में लगे हुए है। आगरा जेल परिक्षेत्र को छोड़कर वह मेरठ परिक्षेत्र जाने की जोड़ तोड़ में जुटे हुए है। विभागीय मंत्री और प्रमुख सचिव कारागार से सेटिंग गेटिंग कर वह ऐसा आदेश कराने की फ़िराख में है। कमाई का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले DIG का यह आदेश किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। मजे के बात यह है कि पुलिस IPS  के जेल परिक्षेत्र पर विभागीय डीआईजी कब्जा करने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़े

‘बांट लेंगे हम आधा-आधा’…15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी संग!

सूत्रों के मुताबिक DIG कारागार मुख्यालय के साथ आगरा जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रेमनाथ पांडेय इन दिनों परिक्षेत्र बदलवाने की जुगत में लगे। आगरा परिक्षेत्र की करीब आधा दर्जन जेलों में बवाल को देखते हुए वह मुख्यालय के साथ मेरठ परिक्षेत्र की कमान पाने की सेटिंग गेटिंग में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो पूर्व में डीआईजी पी एन पांडेय के पास आगरा परिक्षेत्र के साथ कानपुर जेल परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार था। कानपुर परिक्षेत्र का प्रभार छोड़कर उन्होंने कारागार मुख्यालय का प्रभार हासिल किया था। अब वह आगरा परिक्षेत्र का प्रभार छोड़कर मेरठ जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी पाने की जुगत में लगे हुए है। इसकी पूरी सेटिंग गेटिंग अंतिम चरण में है। डीआईजी के परिक्षेत्र बदलने का आदेश शासन से किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़े

नेहा कुमारी बनी नेहा अंसारी, लिव-इन के बाद मंदिर में हिंदू रीति से की शादी

सूत्र बताते है कि प्रदेश कारागार विभाग में विभागीय DIG  की संख्या कम होने की वजह से चार IPS पुलिस अधिकारियों को लगाया गया। इस कमी की वजह से एक एक डीआईजी के पास दो दो प्रभार दिए गए है। DIG कारागार मुख्यालय के पास पूर्व में कानपुर और आगरा जेल परिक्षेत्र का प्रभार था। कानपुर जेल परिक्षेत्र की जेलों में कई सनसनीखेज घटनाएं होने के बाद शासन ने उन्हें कानपुर जेल परिक्षेत्र का प्रभार हटाकर मुख्यालय का प्रभार सौंप दिया। मुख्यालय का प्रभार मिलने के बाद वह पांच दिन मुख्यालय और दो दिन आगरा परिक्षेत्र की जेलों का देखते थे। इससे परिक्षेत्र के जेलों में घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गई। आगरा परिक्षेत्र की जेलों में बवाल को देखते हुए अब वह मेरठ परिक्षेत्र जाने की जुगत में लगे हुए हैं। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो पाई।

एक-एक डीआईजी के पास दो- दो प्रभार

कारागार विभाग में वर्तमान समय में नौ जेल परिक्षेत्र है। नौ परिक्षेत्रों में तीन विभागीय और चार पुलिस के आईपीएस समेत कुल सात डीआईजी तैनात है। आईपीएस राजेश श्रीवास्तव के पास वाराणसी और प्रयागराज की जिम्मेदारी है। कुंतल किशोर के पास बरेली परिक्षेत्र, सुभाष शाक्य के पास मुख्यालय के साथ मेरठ परिक्षेत्र और प्रदीप कुमार गुप्ता के पास कानपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी है। विभागीय डीआईजी में रामधनी के पास मुख्यालय के साथ लखनऊ परिक्षेत्र, प्रेमनाथ पांडेय के पास मुख्यालय के साथ आगरा परिक्षेत्र और शैलेन्द्र मैत्रेय के पास अयोध्या परिक्षेत्र के साथ गोरखपुर परिक्षेत्र का प्रभार है। एक एक डीआईजी जिनके पास दो-दो परिक्षेत्रों का प्रभार है। उनके तो निर्धारित समयावधि में जेलों का निरीक्षण नहीं हो पाने की वजह से जेलों की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त होती जा रही हैं।

ये भी पढ़े

गजबः अपनी पत्नी का ही करा दिया दूसरा निकाह, बच्चे भी सौंपे

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More