यूपी की 19 कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी

ayodhya ba5e6cdc4f235ea706f4159075b426b8

यूपी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ, अयोध्या और काशी समेत 19 जिलों की कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया। धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित जिलों में प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। एहतियातन कचहरी परिसरों को खाली कराया गया और वहां मौजूद वकीलों, वादकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा मेल जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। हिंदी में लिखे संदेश में दोपहर डेढ़ बजे जुम्मे की नमाज के बाद विस्फोट की बात कही गई थी। मेल में धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लिया।

घटना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS), डॉग स्क्वायड और खुफिया इकाइयों को तत्काल मौके पर तैनात किया गया। लखनऊ के कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। तलाशी अभियान के दौरान हर कोने की गहन जांच की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

अयोध्या में भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सीजेएम ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी संभाली। सीओ सिटी और भारी पुलिस बल को परिसर में तैनात किया गया। वकीलों और आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

फिलहाल किसी भी कचहरी परिसर से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। साइबर सेल को ईमेल की तकनीकी जांच सौंपी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश कहां से और किस उद्देश्य से भेजा गया।

इस घटना ने एक बार फिर न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Education Uttar Pradesh

यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More