आयकर विभाग ने टैक्स ऑडिट और ITR ऑडिट की समय-सीमा 10 दिसंबर तक बढ़ाई

Untitled 13 copy

नई दिल्‍ली। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए कंपनियों और ऑडिट की जरूरत वाले करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय-सीमा को बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बुधवार को जारी अधिसूचना में वित्त वर्ष 24-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए टैक्स ऑडिट और ITR ऑडिट दाखिल करने की समय-सीमा को बढ़ा दी है। सामान्य तौर पर ऐसे करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होती है।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

आयकर विभाग ने एक्‍स पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि CBDT ने पिछले वित्‍त वर्ष 2024-25 यानी कर निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत आयकर विवरणी प्रस्तुत करने की नियत तिथि को, जो अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (क) में निर्दिष्ट करदाताओं के मामले में 31 अक्टूबर, 2025 है, बढ़ाकर 10 दिसंबर, 2025 कर दिया है।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

विभाग ने जारी बयान में आगे कहा, पिछले वित्‍त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की ‘निर्दिष्ट तिथि’ को केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड की ओर से आगे बढ़ाकर 10 नवंबर 2025 कर दिया गया है। उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने अदालत के आदेश के बाद यह कदम उठाया है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालयों ने ऑडिट रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा 31 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 30 नवंबर, 2025 करने के आदेश पारित किए थे। ये आदेश गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा कर ऑडिट मामलों की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाने के फैसले के बाद पारित किए गए थे।( हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

पॉर्न वीडियो देखने वाले सावधान! हुई यह लापरवाही तो जेल भेज देगी पुलिस

Spread the love

Business

Jio यूजर्स की मौज, एक साल मुफ्त में चलाइये कैनवा

Jio Canva Pro Offer : अगर आप Jio यूजर हैं और सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, वीडियो या दूसरे क्रिएटिव डिजाइन बनाने के लिए Canva का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio और Canva ने साझेदारी की है। इसके तहत पात्र Jio ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva […]

Spread the love
Read More
Business Health

महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

New Delhi: भारत में पाकिस्तान से आयात पर रोक के बावजूद कुछ पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भारतीय बाजारों में पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान किया है। अलर्ट में खास तौर पर ‘Goree Beauty Cream’ और […]

Spread the love
Read More
Business

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

NSE IPO 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। NSE ने अपने IPO के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक […]

Spread the love
Read More