टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन मंत्री बने

Untitled 14 copy 20

हैदराबाद। कभी टीम इंडिया के उम्दा बल्लेबाज और कप्तान और अब कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन तेलंगाना सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

अजहरुद्दीन के शामिल होने के साथ ही तेलंगाना मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या अब 16 हो गई है। विधानसभा सदस्यों की संख्या के अनुसार तेलंगाना में 18 मंत्री हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर की मंत्री पद पर नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जुबली हिल्स उपचुनाव में पूरा जोर लगा रही है।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

इस विधानसभा में एक लाख से ज़्यादा मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। बता दें कि बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का इस साल जून में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। इसके बाद बीते हफ़्ते अगस्त में तेलंगाना सरकार ने अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य के रूप में नामित किया था। इससे पहले अजहरुद्दीन ने 2023 के चुनावों में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

PM Helps Woman
homeslider National

मैसूर में PM ने की बुजुर्ग महिला की मदद

PM Helps Woman: कर्नाटक के मैसूर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानवीय पहलू देखने को मिला। कार्यक्रम के मंच पर मौजूद करीब 70 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तुरंत उनकी मदद के लिए कदम उठाया और अपने काफिले में मौजूद डॉक्टर […]

Read More
National Politics

कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज, सोनिया गांधी पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Shimla: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि कंगना ने सोशल मीडिया पर गांधी परिवार, खासकर सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। शिकायतकर्ता ने […]

Read More
Returning Home for Chhath
National

छठ पर घर लौटना मुश्किल, ट्रेनें फुल और हवाई किराया आसमान पर

Returning Home for Chhath: छठ महापर्व पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे यात्रियों को इस बार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के कई शहरों से बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। हालात […]

Read More