महराजगंज जिले में SP ने 250 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, इनमें से कई लाइन हाजिर,मचा हड़कंप

Untitled 5 copy 35
  • अभी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में कुंडली मारकर बैठे पुलिस कर्मियों पर गिर सकती है गाज: सूत्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने व्यापक फेरबदल किया है। एसपी ने पांच उप निरीक्षकों और एक वरिष्ठ उप निरीक्षक समेत कुल 250 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से कई पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के तहत की गई है।

ये भी पढ़े

उम्र को मात दिया इस 82 साल की महिला ने, किया ऐसा काम कि सभी रह गए दंग

एसपी सोमेन्द्र मीणा ने मीडिया को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र से एक उप निरीक्षक समेत 22 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं पनियरा थाने से दो उप निरीक्षक समेत 16 पुलिसकर्मियों, श्यामदेउरवा थाने से एक उप निरीक्षक समेत 12 पुलिसकर्मियों, घुघली थाने से एक उप निरीक्षक समेत 12 पुलिसकर्मियों, कोल्हुई थाने से एक वरिष्ठ उप निरीक्षक समेत 10 पुलिसकर्मियों और कोठीभार थाने से एक उप निरीक्षक समेत 19 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

ये भी पढ़े

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

इसके अलावा सोनौली , नौतनवां, पुरन्दरपुर,फरेंदा, परसा मलिक, बरगदवा, ठूठीबारी,भिटौली,चौक तथा अन्य थानों से भी पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी भी सीमावर्ती थाने और पुलिस चौकियों पर वर्षों से कुंडली मारकर बैठे कुछ मठाधीश पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More