नयी दिल्ली। दिल्ली के गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे 32 रामकेश मीणा की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर और फोरेंसिक की स्टूडेंट ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी । मृतक रामकेश ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो खींची थी और उसे लैपटॉप में रखा हुआ था। प्रेमिका अमृता ने फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा, तो रामकेश ने मना कर दिया। उसके बाद उसकी प्रेमिका ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए कई क्राइम सीरीज देखी उससे हत्या का तरीका सीख कर पूरा प्लान तैयार किया। इस काम में उसके दो साथियों ने भी उसकी मदद की थी।
ये भी पढ़े
इस हत्या की जांच कर रही पुलिस को CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से मदद मिली और वह हत्यारों तक पहुंच गयी। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी राजा बंटिया ने बताया कि मृतक की प्रेमिका ने क्राइम सीरीज देखकर एक शातिर प्लान बनाया था । पुलिस के मुताबिक छह अक्टूबर को गांधी विहार की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में जानकारी मिली थी कि AC में ब्लास्ट हुआ है, और आग लग गयी है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस को रामकेश मीणा का झुलसा हुआ शव मिला था। उसके बाद पुलिस ने जांच में CCTV फुटेज खंगाला गया, जिसमें दो लोग जिनके चेहरे पर नकाब था, वे घर से आते और जाते दिखाई दिए। नकाबपोशों के बाहर निकलते ही घर में ब्लास्ट हो गया।
ये भी पढ़े
इस सुराग के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि मृतक रामकेश मीणा एक लड़की के साथ लिव-इन में रहता था। सीसीटीवी में दिख रहे लोगों की पहचान की गई, और अमृता की मोबाइल लोकेशन मौके के आस-पास मिली। पूछताछ में अमृता ने स्वीकार किया कि उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित और सुमित के दोस्त संदीप के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। सुमित कश्यप LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर है। इस हत्याकांड के मामले में रामकेश की लिव-इन पार्टनर गर्लफ्रेंड, जो एक फोरेंसिक की स्टूडेंट है, और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृता चौहान (21), सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) के रूप में हुई है, जो सभी मुरादाबाद (यूपी) के रहने वाले हैं। अमृता चौहान का आरोप है कि-मृतक रामकेश ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो खींची थी और उसे लैपटॉप में रखा हुआ था। जब अमृता ने फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा, तो रामकेश ने मना कर दिया, जिसके बाद हत्या का प्लान बना। अमृता ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए कई क्राइम सीरीज देखी थीं, जिससे उसे आइडिया आया।
ये भी पढ़े
रीढ़ की बीमारी का सुरक्षित और बेहतर इलाज माइक्रोस्कोपिक Spine सर्जरी’
पुलिस के मुताबिक चूंकि अमृता फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है और उसे पता था कि हत्या को हादसा कैसे दिखाया जा सकता है। योजना के तहत उसने छह अक्टूबर को अमृता और सुमित घर में दाखिल हुए और रामकेश का गला घोंटा। इसके बाद उसकी बॉडी पर घी, तेल, शराब और घर में जितना ज्वलनशील पदार्थ था डाला और फिर बॉडी के पास गैस सिलेंडर का पाइप रखा और सिलेंडर ऑन कर दिया।
ये भी पढ़े
किसान के बेटे ने बढ़ाया रुधौली का मान, पास की देश की सबसे कठिन परीक्षा IAS
अमृता का एक सहयोगी संदीप, गैस का काम करता है और उसे मालूम था कि गैस खोलने के बाद आग लगाने से कितनी देर में विस्फोट होता है। अमृता ने गेट की जाली में छेद किया और गेट के बाहर आकर जाली में हाथ डालकर अंदर से दरवाजा बंद किया। अमृता और सुमित के घर से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने हत्याकांड को हादसा दिखाने की इस कोशिश का पर्दाफाश CCTV फुटेज से किया। पुलिस ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मृतक की शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ये भी पढ़े
चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
